फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The drive to ease parking and traffic has slowed down in Indore, no inspection of sealed buildings

Indore: इंदौर में ठंडी पड़ी पार्किंग और ट्रैफिक आसान करने की मुहिम, सील बिल्डिंगों की जांच भी नहीं

Tue, 03 Dec 2024 07:12 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 03 Dec 2024 07:12 PM IST
सार

इंदौर मेें तीन माह पहले बड़े जोर शोर से शहर की 100 से ज्यादा बिल्डिंगों को सील किया गया था,क्योकि उन बिल्डिंगों में पार्किंग के स्थान दफ्तर और दुकानें संचालित हो रही थी। निगम ने उन्हें तोड़ने के बजाए सील कर दिया। 

विज्ञापन
Indore: The drive to ease parking and traffic has slowed down in Indore, no inspection of sealed buildings
पिछले दिनों इंदौर मेें कई मार्केट सील हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में दीपावली के पहले शहर मेें नगर निगम द्वारा छेड़ी गई बिल्डिंगों में पार्किंग स्थलों से अतिक्रमण हटाने और सड़कों को कब्जों से मुक्त करने की मुहिम ठंडी पड़ गई है। सड़कों पर फिर अतिक्रमण है और बिल्डिंगों के बाहर सड़कों पर वाहनों की पार्किंग हो रही है। शहर में जहां पार्किंग की सबसे ज्यादा परेशानी है, वहां नगर निगम ने सिर्फ नोटिस थमाए, लेकिन एक्शन नहीं हुआ।

विज्ञापन

 

इंदौर मेें तीन माह पहले बड़े जोर शोर से शहर की 100 से ज्यादा बिल्डिंगों को सील किया गया था,क्योकि उन बिल्डिंगों में पार्किंग के स्थान दफ्तर और दुकानें संचालित हो रही थी। निगम ने उन्हें तोड़ने के बजाए सील कर दिया। उनमें से कई स्थानों पर फिर वही गतिविधियां शुरू हो गई है। इसकी शिकायतें भी अफसरों तक पहुंची है। इसके चलते अब फिर से उन बिल्डिंगों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन

 

उधर शहर के प्रमुख मार्गों पर दुकानों से कब्जे और नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान बनाने की मुहिम भी शुरू हुई थी, लेकिन दीपावली के पहले सपना संगीता क्षेत्र के व्यापारियों ने विरोध किया था और कहा था कि त्यौहार के समय इस तरह की मुहिम नगर निगम चला कर व्यापारियों का नुकसान कर रहा है। इसके बाद निगम की मुहिम ठंडी पड़ गई। तब मोबाइल कोर्ट चलाने की तैयारी भी की गई थी। इसके लिए विशेष वाहन भी तैयार किया गया, लेकिन वह भी संचालित नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जेलरोड पर नहीं बनी पार्किंग की जगह

इंदौर के व्यस्त मार्केट जेलरोड पर 30 से ज्यादा बिल्डिंगों में छोटी-छोटी दुकानें संचालित होती है। यहां तलघर में पार्किंग की जगह है, लेकिन वहां भी दुकानें चल रही है। इस मार्केट की कुछ बिल्डिंगों में दुकानें सील हुई, लेकिन अभी भी पार्किंग सड़कों पर हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed