फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The curtain of Anand Mohan Mathur Auditorium of Indore will rise again after three years, the auditori

Indore: तीन साल बाद फिर उठेगा इंदौर के आनंद मोहन माथुुर सभागृह का पर्दा, जलकर हो चुका था सभागृह खाक

Mon, 22 Jul 2024 01:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 22 Jul 2024 01:59 PM IST
सार

सभागृह में 650 लोगों के बैठने की क्षमता है। गैलरी में भी बैठक व्यवस्था की गई है। इसके अलावा डेढ़ सौ लोगों के लिए एक छोटा हाॅल भी बना हुआ हैै। एक अेापन थिएटर भी बना है। अब बुधवार से सभागृह की बुकिंग फिर शुरू हो जाएगी।
 

विज्ञापन
Indore: The curtain of Anand Mohan Mathur Auditorium of Indore will rise again after three years, the auditori
आनंद मोहन माथुर सभागृह हुआ तैयार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में स्थित  आनंद मोहन माथुर सभागृह एक बार फिर बनकर तैयार हो चुका है। मंगलवार को फिर मंच का पर्दा उठेगा और नाटक का मंचन होगा। वर्ष 2020 अक्टूूबर में शार्ट सर्किट के कारण सभागृह मेें आग लग गई थी।

विज्ञापन

 

जिसमें स्टेज, साउंड सिस्टम, हाॅल की सिलिंग, कुर्सियां सब जलकर राख हो गई थी। करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक का सामान जल गया था। शहर के जाने माने वकील आनंद मोहन माथुर की जिद थी कि सभागृह फिर से अाबाद हो।

विज्ञापन

उनके पोते डाॅक्टर राहुल माथुर ने आठ माह मेें हाॅल का काम पूरा कराया और आनंद मोहन माथुुर के जन्मदिन के मौके पर मंगलवार को वे उन्हें यह तोहफा देंगे। नगर निगम ने भी इस हाॅल को बनाने में मदद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल बताते है कि सभागृह में स्टेज का हिस्सा,कुर्सियां, साउंड और एसी सिस्टम नए सिरे से लगाया गया है। नए कालीन बिछाए गए है और इंटीरियर भी नए सिरे से किया गया है। नए सिरे से सभागृह काफी कम समय में तैयार किया गया हैै।

650 लोगों के बैठने की क्षमता

सभागृह में 650 लोगों के बैठने की क्षमता है। गैलरी में भी बैठक व्यवस्था की गई है। इसके अलावा डेढ़ सौ लोगों के लिए एक छोटा हाॅल भी बना हुआ हैै। एक अेापन थिएटर भी बना है। अब बुधवार से सभागृह की बुकिंग फिर शुरू हो जाएगी।



हादसे के बाद तीन साल से संगीत, रंगमंच व अन्य कार्यक्रम सभागृह में बंद हो गए थे। विजय नगर क्षेत्र के सबसे ज्यादा बैठक क्षमता का सभागृह फिर आबाद हो रहा हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed