फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The corporation has pasted the names of the defaulters at the palace, including the name of the dismis

Indore: निगम ने बकायादारों के नाम राजवाड़ा पर किए चस्पा, बर्खास्त पार्षद कादरी का भी नाम

Fri, 12 Dec 2025 08:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 12 Dec 2025 08:03 PM IST
सार

इंदौर नगर निगम ने संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले बकायादारों के नाम का होर्डिंग शहर के हृदय स्थल राजवाड़ा पर लगवाया है। इस सूची में वर्षों से टैक्स जमा न करने वाले 100 से अधिक लोगों के नाम शामिल हैं। सूची में हटाए गए पार्षद अनवर कादरी का नाम भी है।

विज्ञापन
Indore: The corporation has pasted the names of the defaulters at the palace, including the name of the dismis
राजवाड़ा पर लगा निगम का होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में नगर निगम ने राजस्व बढ़ानेे के लिए नया प्रयोग किया है। तीन वार्डों के बकायादारों के होर्डिंग निगम ने राजवाड़ा पर लगवाए है। जिन बकायादारों ने बरसों से टैक्स जमा नहीं किया। उनके नाम सूची में शामिल है। इसमें पद से हटाए गए पार्षद अनवर कादरी का भी नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में लगाया गया यह होर्डिंग कौतूहल का विषय रहा। कई लोग रुक कर अपने नाम भी खंगालते नजर आए। पोस्टर में 100 से ज्यादा बकायादारों के नाम है। उन पर पांच लाख से पचास हजार रुपये तक का टैक्स जमा है। अब देखना है कि इस अनूठी पहल से नगर निगम के खजाने में कितना राजस्व मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजवाड़ा को इंदौर को हद्य स्थल कहा जाता है। रंगों की गेर, पारंपरिक झांकियां राजवाड़े का चक्कर लगाकर निकलती है। पहले कई  चुनावी सभाएं राजवाड़ा चौक पर होती थी। अब इस चौक पर निगम ने बकायादारों के नामों के होर्डिंग लगाए है। अफसरों ने बताया कि कई बार नोटिस देने के बावजूद संपत्तिकर जमा नहीं कराया। इस वजह से हमें यह तरीका अपनाना पड़ा। इस पोस्टर में जोन-3 के तीन वार्डों के नाम है। इंदौर में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लग रही है। जिसमें नगर निगम द्वारा बकाया करों पर छूट दी जा रही है।

 

हमारी कोशिश है कि उसका लाभ लेकर बकायादार अपना एक मुश्त टैक्स जमा करा दे। पोस्टर में पूर्व पार्षद अनवर कादरी की पत्नी जुलेखा कादरी का नाम भी है। उन पर तीन लाख का टैक्स बकाया है। अफसरों ने कहा कि यदि बकायदारों ने टैक्स जमा नहीं कराया तो नगर निगम संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही करेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed