फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Ten electric buses will run from Rajwada to Tejaji Nagar and Bhanwarkua area in Indore

Indore: इंदौर में राजवाड़ा से तेजाजी नगर और भंवरकुआ क्षेत्र में चलेगी दस इलेक्ट्रिक बसें

Wed, 04 Dec 2024 08:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 04 Dec 2024 08:09 PM IST
सार

इंदौर में बसें दक्षिण भारत के त्रिची से आई है। बस की खासियत यह है कि गड्ढों और स्पीड ब्रेकर पर भी इसमें झटके नहीं लगेंगे। इसके सस्पेंशन वॉल्वो बस की तरह है। ई-बस में डबल चार्जर सिस्टम है, जिससे बस का चार्जिंग समय आधा हो जाता है।

विज्ञापन
Indore: Ten electric buses will run from Rajwada to Tejaji Nagar and Bhanwarkua area in Indore
इंदौर में दस नई बसों का संचालन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में बुधवार को यात्रियों के लिए बसों के संचालन की शुरुआत हुई है। यह बसें राजवाड़ा से तेजाजी नगर और भंवरकुआ क्षेत्र में चलेगी।महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब इंदौर में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर पचास हो जाएगी। वर्तमान में इंदौर में सीटी रुट और बीआरटीएस में कुल चालीस बसें चल रही हैं।

विज्ञापन


महापौर ने कहा कि ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए शहरों के अंदर एक स्थान से दूसरे स्थान को कनेक्ट करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। धीरे धीरे इन बसों की संख्या शहर में बढ़ाई जाएगी। इससे इंदौर के ट्रैफिक की समस्या भी हल होगी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा भी मिलेगा। बुधवार को शुरू हुई दस बसें राजबाड़ा,तेजाजी नगर और भंवरकुआ क्षेत्र में चलेगी।

विज्ञापन

 

फुल चार्ज में 300-350 किमी चलेगी बस

इंदौर में बसें दक्षिण भारत के त्रिची से आई है। बस की खासियत यह है कि गड्ढों और स्पीड ब्रेकर पर भी इसमें झटके नहीं लगेंगे। इसके सस्पेंशन वॉल्वो बस की तरह है। ई-बस में डबल चार्जर सिस्टम है, जिससे बस का चार्जिंग समय आधा हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगल चार्जर से अगर बस छह घंटे में चार्ज होती है, तो डबल चार्जर से यह तीन घंटे में चार्ज हो जाएगी। बस एक बार चार्ज होने पर 300 से 350 किमी तक चलेगी। इसकी सीटिंग अन्य बसों की तुलना में ज्यादा आरामदायक है और यह बिना आवाज के चलती है। इसका पिकअप और ब्रेक कंट्रोल सामान्य बसों से बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed