फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Temperature dropped six degrees below normal in Indore, cold increased even during the day.

Indore: इंदौर में सामान्य से छह डिग्री लुढ़का पारा, दिन में भी बढ़ी ठंडक

Tue, 16 Dec 2025 12:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 16 Dec 2025 12:18 PM IST
सार

इंदौर में शीतलहर का दौर लगातार जारी है। सोमवार रात पारा छंह डिग्री से नीचे रहा। अब दिन में भी ठंडक बढ़ गई है। मौसम में ठंड के तेवर लगातार तीखे होते जाएंगे। दिसंबर माह तक इंदौर शीतलहर के आगोश में रहेगा। 

विज्ञापन
Indore: Temperature dropped six degrees below normal in Indore, cold increased even during the day.
फसलों पर ओस की बूंदे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मौसम में लगातार हलके उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे है। रविवार को जहां दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था, वहीं सोमवार को दिन का तापमान 25.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम था,जबकि सोमवार रात का तापामान 5.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से छह डिग्री कम था। रविवार रात के तापमान की तुलना में पारा एक डिग्री अौर लुढ़का। रविवार को 6.6 डिग्री तापमान था।

विज्ञापन

 

इंदौर में शीत लहर का दौर लगातार जारी है। चार दिन पहले तक दिन और रात के तापमान में काफी अंतर था, लेकिन सोमवार को दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। बर्फिले इलाकों में लगातार बर्फबारी के कारण राजस्थान व मध्य प्रदेश के हिस्सों में ठंडी हवाएं आ रही है और तापमान तेजी से लुढ़क रहा है। सोमवार रात को शहर की सड़कें हल्की कोहरे की चादर से घिरी हुई थी।

विज्ञापन



रात को ठंड के तेवर भी तीखे हो गए थे। सड़कों पर ट्रैफिक आम दिनों की तुलना में कम नजर आता था। उधर मंगलवार की सुबह भी ओस की बूंदों से नहाई हुई थी। लंबे समय बाद पेड़ पौधों पर ओस की बूंदे मोतियों जैसी विराजमान थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। उत्तरी हवाएं देश के मैदानी हिस्सों में ठंडक बढ़ा रही है। यह दौर लगातार जारी रहेगा। तापमान में लगातार गिरावट नजर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed