फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Sub-inspector caught taking bribe of one lakh in Indore, had demanded money by threatening to implicat

Indore: इंदौर में सब इंस्पेक्टर को एक लाख की रिश्वत लेते पकड़ा, हत्या में फंसाने की धमकी देकर मांगे थे पैसे

Mon, 15 Sep 2025 04:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 15 Sep 2025 04:41 PM IST
सार

शिकायतकर्ता पर बार-बार राजपूत ने दबाव बनाया तो उसने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत कर दी। तय योजना के तहत सोमवार को शिकायतकर्ता एक लाख रुपये लेकर राजपूत के पास पहुंचा।  लोकायुक्त पुलिस ने उसे रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Indore: Sub-inspector caught taking bribe of one lakh in Indore, had demanded money by threatening to implicat
सब इंस्पेक्टर को एक लाख की रिश्वत लेते पकड़ा - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने एक सब इंस्पेक्टर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आवेदक को हत्या के आरोप में फंसाने की धमकी देकर एक लाख रुपये मांगे थे। आजादनगर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राजपूत को लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

 

स्कीम नंबर 51 में रहने वाला आवेदक एक सुरक्षा एजेंसी का प्रबंधक है। उसके पिता यह एजेंसी चलाते हैं। आजाद नगर के एक केस में सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राजपूत ने प्रबंधक को थाने बुलाया और कहा कि वह उसके पिता को हत्या के झूठे केस में फंसा देगा, यदि उन्हें केस से बचाना हो तो डेढ़ लाख रुपये लाकर दें। पहली किस्त के रुप में एक लाख रुपये मांगे गए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सोनम ने लगाई जमानत याचिका, बोली हनीमून पर पति को मैंने नहीं मारा, पुलिस ने फंसा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के पिता की अग्रिम जमानत कोर्ट से होने के बाद उसे राजपूत ने थाने बुलवाया और केस की फाइल कमजोर करने और केस में पिता की मदद करने के नाम पर रिश्वत मांगी गई।



शिकायतकर्ता पर बार-बार राजपूत ने दबाव बनाया तो उसने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत कर दी। तय योजना के तहत सोमवार को शिकायतकर्ता एक लाख रुपये लेकर राजपूत के पास पहुंचा। जैसे ही राजपूत ने पैसे लिए। लोकायुक्त पुलिस ने उसे रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक लाख रुपये जब्त कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed