Indore:लेडी कांस्टेबल के प्यार करने वाले स्टूडेंट ने किया सुसाइड, शादी के इनकार से था नाराज
धार के बाग-टांड से इंदौर आकर प्रदीप रावत बीएड की पढ़ाई कर रहा था। उनसे गुरुनानक काॅलोनी में कमरा किराए पर लिया था। वह एक लेडी कांस्टेबल से प्यार करता था। यह बात दोनों के परिवार वालों को पता थी और शादी की बात भी चल रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र में एक स्टूडेंड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह एक युवती से प्यार करता था। युवती लेडी कांस्टेबल थी। युवती दूसरे युवकों से बात करती थी। इस बात से स्टूडेंट नाराज रहता था। वह लेंडी कास्टेबल को बात करने से मना करता था, लेकिन जब उनसे नहीं माना तो स्टूडेंट ने नाराज होकर आत्महत्या कर ली।
धार के बाग-टांड से इंदौर आकर प्रदीप रावत बीएड की पढ़ाई कर रहा था। उनसे गुरुनानक काॅलोनी में कमरा किराए पर लिया था। वह एक लेडी कांस्टेबल से प्यार करता था। यह बात दोनों के परिवार वालों को पता थी और शादी की बात भी चल रही थी।
लेडी कांस्टेबल भी इंदौर में पदस्थ थी। इंदौर में भी अक्सर दोनो मिला करते थे और छोटी-छोटी बातों पर अक्सर दोनो के बीच विवाद भी होते रहते थे। बुधवार को प्रदीप ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
प्रदीप ने पांच पन्ने का सुसाइड नोट भी आत्महत्या करने से पहले लिखा। उनसे कहा कि मैं आरती( परिवर्तित नाम) से प्यार करता था। वह भी मुझे प्यार करती है, लेकिन वह गांव के किसी दूसरे लड़के से भी बातें करती थी। मैने उसे बात नहीं करने को कहा। उनसे बात बंद कर दी, लेकिन फिर बड़वानी के एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। मैने उसके मोबाइल में चैट भी पढ़ी थी। प्रदीप ने लिखा कि मैने आरती से कहा कि यदि तु मुझसे शादी करना चाहती है तो फिर दूसरों से बात मत कर।
मुझे परिवार वालों से मिला। इसके बाद आरती ने अपने पिता को काॅल लगाया। पिता शादी के लिए स्वीकार हो गए, लेकिन जब आरती अपने गांव गई तो फिर उसने काॅल किया और कहा कि परिवार के लोग बोल रहे है कि-तेरी नौकरी नहीं है। शादी के बाद तु मुझे क्या खिलाएगा। उसकी बातें सुनकर मैं टूट गया और मैने अपनी जिंदगी से हार मान ली। प्रदीप की मौत के बाद परिजनों ने थाने में जाकर लेडी कांस्टेबल के खिलाफ शिकायत की है।
