फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Student committed suicide by increasing the volume of TV, had returned from his grandmother's place

Indore: टीवी का वाल्यूम बढ़ाकर छात्र ने कर लिया सुसाइड, नानी के यहां से लौटा था

Sun, 02 Jun 2024 08:54 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 02 Jun 2024 08:54 PM IST
सार

छात्र अनिल जूनी इंदौर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहता था। वह इल्वा काॅलेज मेें बीबीए सेकेंड सेमिस्टर का छात्र था। दोपहर मेें वह अपने कमरे में गया और अपनी टीवी की आवाज तेज कर ली और पंखे पर कपड़े का फंदा बनाया और उस पर लटक गया।

विज्ञापन
Indore: Student committed suicide by increasing the volume of TV, had returned from his grandmother's place
इंदौर में युवक ने किया सुसाइट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीबीए के स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने कमरे में गया। वहां उसने टीवी का वाल्यूम तेज किया। मां ने जब कमरे में झांककर देेखा तो बेटा फंदे पर लटका था। परिजन उसे फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी था।

विज्ञापन

बीबीए की पढ़ाई कर रहा विशाल पिता अनिल वाधवानी कई दिनों से अपनी नानी के यहां बुरहानपुर गया था। वहां से वह एक दिन पहले ही लौटा था। विशाल ने आत्महत्या क्यों की। इसका कारण पता नहीं चला। पुलिस को उसकेे कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पुलिस ने अनिल का मोबाइल जब्त कर लिया है,ताकि पता चल सके कि आत्महत्या के पहले उसने किन लोगों से बातचीत या मैसेज किए।

विज्ञापन

छात्र अनिल जूनी इंदौर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहता था। वह इल्वा काॅलेज मेें बीबीए सेकेंड सेमिस्टर का छात्र था। दोपहर मेें वह अपने कमरे में गया और अपनी टीवी की आवाज तेज कर ली और पंखे पर कपड़े का फंदा बनाया और उस पर लटक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


शाम पांच बजे मां नींद से जागी तो उन्होंने बेटे को आवाज लगाकर टीवी का वाल्यूम कम करने को कहा, लेकिन जब कमरे के भीतर से अनिल का कोई जवाब नहीं आया तो उसने छोटे बेटे को खिड़की मेें सेे देखने के लिए कहा। छोटे भाई ने कमरे के भीतर देखा तो वह दंग रह गया।


इसके बाद परिजन दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे और अनिल को फंदे से निकाला। अनिल को सुयोग अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू र दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed