फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: State government will give Rs 20 crore to plant 51 lakh saplings in the city, 30 lakh potholes have be

Indore: 51लाख पौधे शहर में लगाने के लिए 20 करोड़ देगी प्रदेश सरकार, 30 लाख गड्ढे हो चुके अब तक

Tue, 02 Jul 2024 07:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 02 Jul 2024 07:37 PM IST
सार

6 जुलाई से पौधारोपण अभियान की शुरुआत इंदौर में हो जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव,केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व संतों की मौजूदगी में शहर के अलग-अलग स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे। 14 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इंदौर आएंगे।

विज्ञापन
Indore: State government will give Rs 20 crore to plant 51 lakh saplings in the city, 30 lakh potholes have be
पौधे लगाने के लिए टेकरी पर हो रही तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने के लिए सभी विभाग जोर शोर से तैयारियां कर रहे है। वन विभाग, नगर निगम, आईडीए सबसे ज्यादा पेड़ अलग-अलग स्थानों पर लगाएगा। प्रदेश सरकार ने इस अभियान के लिए दस करोड़ नगर निगम और दस करोड़ वन विभाग को देने की घोषणा की है। इसके अलावा शहर के समाजसेवी संगठन भी शहरभर में पौधे लगाएंगे। इस अभियान के लिए शहर में अभी तक 30 लाख गड्ढे हो चुके है।

विज्ञापन

 

6 जुलाई से पौधारोपण अभियान की शुरुआत इंदौर में हो जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव,केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व संतों की मौजूदगी में शहर के अलग-अलग स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे। 14 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इंदौर आएंगे। उनकी मौजूदगी में इंदौर में एक साथ 11 लाख पौधे लगाने का रिकार्ड इंदौर में बीएसएस की टेकरी बर बनेगा।

विज्ञापन

 

इसके लिए गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम भी इंदौर आएगी। एक दिन में 9 लाख पौधे लगाने का रिकार्ड आसाम का है। जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि रेवती रेंज में अभी तक 8 लाख गड्ढे हो चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा अलग-अलग टेकरियों, उद्यानों व सिटी फारेस्टों में वन विभाग, नगर निगम और इंदौर विकास प्राधिकरण 22 लाख से ज्यादा गड्ढे कर चुका है। शहर के समाज, खेल व धार्मिक संगठन भी अलग-अलग स्थानों पर सात दिनों के भीतर पौधे लगाएंगे। राठौर ने बताया कि इस साल गर्मी में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचा। शहरवासी खुद इस अभियान से भावनात्मक रुप से जुड़ गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed