{"_id":"68695c452e02bbe01e07a521","slug":"indore-state-bjp-president-hemant-khandelwal-will-come-to-indore-on-july-7-workers-conference-will-be-held-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: सोमवार को इंदौर आएंगे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, होगा कार्यकर्ता सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: सोमवार को इंदौर आएंगे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, होगा कार्यकर्ता सम्मेलन
Sat, 05 Jul 2025 10:39 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sat, 05 Jul 2025 10:39 PM IST
सार
7 जुलाई को हेमंत खंडेलवाल खजराना गणेश मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद दाता बन्दीछोड़ गुरुद्वारे पर अरदास करेंगे। गुरुद्वारे से राऊ विधानसभा के कार्यकर्ता उन्हें कार्यक्रम स्थल सोलरिस होटल गार्डन तक रैली के रूप में लेकर आएंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोमवार को इंदौर नगर भाजपा एक कार्यकर्ता सम्मेलन करने जा रही है। इसमें पार्टी के नव निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे। भाजपा उनके स्वागत में रैली भी निकालेगी। इसकी अनुमति भी प्रशासन से ली गई है।
विज्ञापन
7 जुलाई को हेमंत खंडेलवाल खजराना गणेश मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद दाता बंदीछोड़ गुरुद्वारे पर अरदास करेंगे। गुरुद्वारे से राऊ विधानसभा के कार्यकर्ता उन्हें कार्यक्रम स्थल सोलरिस होटल गार्डन तक रैली के रूप में लेकर आएंगे। अन्य विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
तैयारियों को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सम्मेलन स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इंदौर की परंपरा के अनुसार नवागत अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विजयवर्गीय की जुबान फिसली
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जब पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे तो उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को ही मुर्दाबाद कह दिया। मंत्री विजयवर्गीय जिंदाबाद बोलना चाहते थे, लेकिन उनके मुंह से निकल गया कि जो कार्यकर्ता कल तक वीडी शर्मा जिंदाबाद बोल रहे थे वे आज हेमंत खंडेलवाल मुर्दाबाद बोलने लग गए। यह अनुशासन हमने कहीं नहीं देखा। उन्हें जब गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने वहां रिकार्डिंग कर रहे मीडियाकर्मियों से कहा कि बयान डिलीट कर देना।
