फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Speeding car collides with electricity pole at Scorpio turn, injured youth were rescued after breaking

Indore:तेज रफ्तार स्कार्पियों मोड़ पर बिजली पोल से टक्कराई,गेट तोड़कर निकाला घायल युवकों को

Fri, 01 Nov 2024 01:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 01 Nov 2024 01:04 PM IST
सार

हीरानगर मार्ग पर गुरुवार रात 100 से ज्यादा की स्पीड से एक स्कार्पियों बिजली पोल से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी की स्पीड बहुत तेज थी। पोल से टक्कराने के बाद एयरबेग खुल गए और सीट व बोनट के बीच दो युवक लहुलूहान हालत में फंसे थे।

विज्ञापन
Indore: Speeding car collides with electricity pole at Scorpio turn, injured youth were rescued after breaking
स्कार्पियों हादसे का शिकार हो गई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दीपावली की रात नशे में तेज रफ्तार गाड़ी चलाने की वजह से दो युवकों की जान पर बन आई। हीरानगर क्षेत्र में स्कार्पियों हादसे का शिकार हो गई। रात 11 बजे तेज रफ्तार गाड़ी में आदर्श मौलिक नगर की गली में मुड़ने की कोशिश कर रही थी, लेकिन मोड़ पर गाड़ी संभल नहीं पाई और बिजली के पोल से गाड़ी टकरा गई।

विज्ञापन



टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के एयरबेग खुल गए। इससे गाड़ी में सवार दोनों युवकों की जान न बच गई लेकिन गंभीर चोटें दोनों को आई है। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। गाड़ी चलाने वाले युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

 

हीरानगर मार्ग पर गुरुवार रात 100 से ज्यादा की स्पीड से एक स्कार्पियों बिजली पोल से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी की स्पीड बहुत तेज थी। पोल से टक्कराने के बाद एयरबेग खुल गए और सीट व बोनट के बीच दो युवक लहुलूहान हालत में फंसे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

टक्कर के कारण गाड़ी के गेट नहीं खुल पा रहे थे तो दोनों को गेट की खिड़की के शीशे तोड़कर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवकों ने काफी शराब पी रखी और बहुत तेज गाड़ी चल रहे थे। दीपावाली त्यौहार के कारण भीड़ कम थी। नहीं तो स्कार्पियों की चपेट में दूसरे वाहन चालक भी आ सकते थे। पुलिस ने रात को क्रेन की मदद से सड़क से गाड़ी को हटवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed