फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Speeding car claims lives of two friends in Indore; also hits two rickshaws.

इंदौर : तेज रफ्तार कार ने इंदौर में ली दो दोस्तों की जान, दो रिक्शा को भी टक्कर मारी

Mon, 07 Sep 2026 01:28 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 07 Sep 2026 01:28 PM IST
सार

मरीमाता क्षेत्र में रविवार देर रात तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। टक्कर के बाद भी कार चालक नहीं रुका और उसने दो ऑटो रिक्शा तथा एक ठेले को भी टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Indore: Speeding car claims lives of two friends in Indore; also hits two rickshaws.
तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर के मरीमाता क्षेत्र में रविवार देर रात एक कार चालक ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों की जान ले ली। दोनों अपने घर लौट रहे थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी और समय पर ब्रेक नहीं लगने के कारण कार चालक ने पहले एक्टिवा को टक्कर मारी। उस पर सवार दोनों दोस्तों को गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन


उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कार चालक ने दो ऑटो रिक्शा और एक ठेले को भी टक्कर मार दी। इस घटना में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। टक्कर के कारण कार भी क्षतिग्रस्त हुई थी और चालक को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

 

घटना रात साढ़े 12 बजे के आसपास की है। सत्यसाईं नगर निवासी राज, पिता रवि सोनेरे, और नंदकिशोर सोलंकी घूमने निकले थे और अपने घर लौट रहे थे। मरीमाता चौराहे के समीप वे सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरे और उन्हें टक्कर के कारण गंभीर चोटें आईं। टक्कर के बाद भी कार नहीं रुकी और दो ऑटो रिक्शा और ठेले को टक्कर मारकर रुक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

टक्कर की आवाज सुनकर रहवासी जागे और घरों से बाहर निकले। दोनों दोस्तों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। लोगों ने कार चालक को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। लोगों ने बताया कि कार की स्पीड काफी तेज थी।




मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मृत युवकों के परिजनों को भी सूचना दी।दोनों दोस्त थे और अक्सर साथ में रहते थे। राज कारीगर था, जबकि नंदकिशोर सब्जी बेचने का काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed