फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: South Africa-New Zealand match in Indore did not attract many spectators.

Indore: इंदौर में दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड का मैच, नहीं मिले ज्यादा दर्शक

Mon, 06 Oct 2025 05:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 06 Oct 2025 05:37 PM IST
सार

महिला विश्व कप का यह इंदौर में दूसरा मैच है। पहला मैच न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। तब भी दर्शक ज्यादा नहीं जुट पाए थे, हालांकि बाद में भीड़ बढ़ने लगी थी। दूसरा मैच अफ्रीकन टीम और न्यूजीलैंड के बीच हुआ।

विज्ञापन
Indore: South Africa-New Zealand match in Indore did not attract many spectators.
होलकर स्टेडियम में हुआ महिला वर्ल्ड कप का मैच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर मेें महिला विश्व कप का दूसरा मैच सोमवार को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच हुआ। मैच में दर्शकों के मद्देनजर ट्रैफिक विभाग ने रेसकोर्स रोड की ट्रैफिक व्यवस्था बदली थी, लेकिन मैच को देखने ज्यादा दर्शक नहीं आए। स्टेडियम आधा भी नहीं भर पाया। बाद में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया और रेसकोर्स रोड का ट्रैफिक यातायात के लिए खोल दिया गया। मैच समाप्ति के समय एक तरफ का ट्रैफिक बंद रहेगा, क्योकि तब स्टेडियम से दर्शकों की भीड़ निकलेगी।

विज्ञापन

 

महिला विश्व कप का यह इंदौर में दूसरा मैच है। पहला मैच न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। तब भी दर्शक ज्यादा नहीं जुट पाए थे, हालांकि बाद में भीड़ बढ़ने लगी थी। दूसरा मैच अफ्रीकन टीम और न्यूजीलैंड के बीच हुआ।

विज्ञापन



यह मैच न्यूजीलैंड के लिए खास है। टीम की कप्तान सोफी डिवाइन का यह 300 वां वन डे मैच है, जबकि सूजी बेट्स का यह 350 वां वनडे है। वे टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ी है। इंदौर में पिछले मैच में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था। आस्ट्रेलिया ने वह मैच 89 रनों से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रियायती टिकट रखे गए, ताकि दर्शक जुटे

महिला विश्व कप के लिए इंदौर में 100, 200 और 500 रुपये के टिकट रखे गए है, ताकि दर्शक मैच देखने जुटे। होलकर स्टेडियम की बैठक क्षमता तीस हजार है। एमपीसीए ने अपने सदस्यों व क्रिकेट क्लबों को मैच के पास भी दिए है। इस कारण स्टेडियम के कुछ हिस्सों में दर्शक नजर आते है। टिकट काफी कम बिके है। दर्शकों को 19 अक्टूबर को होने वाले भारत और इंग्लैड के बीच खेले जाने वाले मैच का इंतजार है। उस दिन स्टेडियम में भीड़ रहेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed