फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Son kills father over 18 bigha land dispute in Indore

Indore: इंदौर में बेटे ने18 बीघा जमीन के विवाद में की पिता की हत्या

Sat, 04 Nov 2023 06:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 04 Nov 2023 06:26 PM IST
सार

खुडैल क्षेत्र में रहने वाले रमेश का अपने पिता भुवान सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वह चाहता था कि खेत में उसे भी हिस्सा मिले और पिता 18 बीघा जमीन उसके नाम कर दे। पिता इस बात के लिए राजी नहीं थे। 

विज्ञापन
Indore: Son kills father over 18 bigha land dispute in Indore
पिता की बेटे ने कर दी हत्या। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के खुडैल में जमीन के विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार लिया। वह अपने नाम पर 18 बीघा जमीन कराना चाहता था। पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। गुस्से में आकर बेटे ने पिता के सिर पर हथौड़ी मार दी। घटना के समय आरोपी शराब के नशे में भी था।

विज्ञापन

खुडैल क्षेत्र में रहने वाले रमेश का अपने पिता भुवान सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वह चाहता था कि खेत में उसे भी हिस्सा मिले और पिता18 बीघा जमीन उसके नाम कर दे। पिता इस बात के लिए राजी नहीं थे। शनिवार को रमेश का इस बात को लेकर पिता से विवाद हो गया। तैश में आकर उसने पिता के सिर पर हथौड़ी मार दी। चोट गहरी होने के कारण पिता के सिर से खून बहने लगा परिजन उन्हें डाक्टर के पास ले गए, लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बीच बचाव करने आई मां को भी चोट लगी  है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। आरोपी की बहन ने बताया कि विवाद के समय रमेश नशे में था और पिता के सिर से खून बहता देख भाग गया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और हथौड़ी जब्त कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed