फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Shivji becomes groom in Indore, special aarti performed in temples on Shivratri

Mahashivratri Celebration in indore: इंदौर में शिवजी बने दूल्हा, मंदिरों में शिवरात्रि पर हुई विशेष आरती

Wed, 26 Feb 2025 04:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 26 Feb 2025 04:23 PM IST
सार

मंदिर मेें बुधवार को शिवजी ने दूल्हे के रुप में भक्तों को दर्शन दिए। नवलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ मंदिर में भक्तों को साबूदाने की खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। बंगाल के कलाकारों ने विवाह मंडप तैयार किया। जिसमें शिव-पार्वती विवाह की झांकी सजाई गई।

विज्ञापन
Indore: Shivji becomes groom in Indore, special aarti performed in temples on Shivratri
गेंदेश्वर मंदिर में हुई भस्म आरती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर मेें शिवरात्रि धूमधाम से मनी। शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ रही। मंदिरों में विशेष आरती हुई और भक्तों ने जलाभिषेक भी किया। शहर के प्राचीन शिव मंदिरों में अनुष्ठान भी हुए। दर्शन करने आए भक्तों को साबूदाने की खिचड़ी का प्रसाद भी बांटा गया। शहर का सबसे प्राचीन शिव मंदिर देव गुराड़िया में है। इसका निर्माण देवी अहिल्या ने कराया है।

विज्ञापन


इस मंदिर में गौमुख से शिव का प्राकृतिक रूप से जलाभिषेक होता है। बुधवार को यहां तीन दिवसीय मेले की शुरुआत हुई। शिव पार्वती विवाह के लिए मंदिर पर आकर्षक रोशनी की गई। इंदौर के गेंदेश्वर महादेव मंदिर में सुबह भस्म आरती हुई। जिसे देखने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। मंगलवार को महादेव को मेहंदी और हल्दी लगाई गई। इस दौरान महिला भक्तों ने नृत्य भी किया।
विज्ञापन


पंचकुईयां स्थित भूतेश्वर मंदिर में शिवजी श्मशान के समीप विराजे हैं। इस मंदिर में भगवान के मंदिर में और मुक्तिधाम की दीवार में एक खिड़की बनाई गई है, ताकि महादेव के सामने अंतिम संस्कार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर मेें बुधवार को शिवजी ने दूल्हे के रुप में भक्तों को दर्शन दिए। नवलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ मंदिर में भक्तों को साबूदाने का प्रसाद वितरित किया गया। इस मंदिर में बंगाल के कलाकारों ने विवाह मंडप तैयार किया। जिसमें शिव-पार्वती विवाह की झांकी सजाई गई।


मंदिर में एक लाख महामंत्र का जाप भी किया गया। बाणेश्वर महादेव मंदिर में सुबह बाणेश्वर कुंड से शिव बारात निकाली गई। यात्रा में झांकियों के अलावा भूत-प्रेतों के भेष में कुछ युवा भी नजर आए। बारात क्षेत्र में निकाली गई। जगह-जगह मंच लगाकर बारात का स्वागत किया गया। शहर के मंदिरों में भी सुबह से लेकर शाम तक धार्मिक आयोजन होते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed