फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Shahar Qazi said- Politics has its eyes on the valuable land of Waqf, it is our responsibility to prot

Indore: शहर काजी बोले- वक्फ की बेशकीमती जमीन पर सियासत की नजर, इसकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी

Mon, 31 Mar 2025 01:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 31 Mar 2025 01:29 PM IST
सार

ईद पर ईदगाह मैदान में नमाज अदा करने के लिए कुछ लोग बाजू पर काली पट्टी बांधकर भी पहुंचे। केंद्र सरकार के वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर कुछ लोग नाराज है और वे इसका विरोध काली पट्टी बांध कर जता रहे है।

विज्ञापन
Indore: Shahar Qazi said- Politics has its eyes on the valuable land of Waqf, it is our responsibility to prot
शहर काजी इशरात अली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईद के मौके पर इंदौर के सदर बाजार ईदगाह मैदान में मुख्य नमाज अदा की गई। यहां शहर काजी डाॅ. इशरत अली ने वक्फ बोर्ड की जमीनों का मुद्दा छेड़ा और कहा कि 'वक्फ की बेशकीमती जायदाद पर सियासत की निगाह आ गई है। मौत और जिंदगी इंसान के हाथ में नहीं है, लेकिन इस मस्जिद में वादा करता हूं कि ताउम्र इस वक्फ की जायदाद की रक्षा करना आप लोगों को जिम्मेदारी है। यह गलत लोगों के हाथों में नहीं जाना चाहिए।'

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:दुकान में भीषण आग, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड ने बढ़ाया नुकसान

विज्ञापन

उनकी यह बात सुनकर नमाज पढ़ने आए समाजजनों ने हाथ उठाकर सहमति दी। इसके बाद शहरकाजी ने कहा कि इंदौर में एक अविवादित जमीन है, लेकिन उस पर कब्जे हो गए हैं, काॅलोनियां कट गई हैं। ज्यादातर वक्फ की जमीनों के यही हाल हैं। इसलिए हम चाहते हैं कि ईदगाह मैदान की भी सुरक्षा की जाए। उसके लिए जो निर्माण होना है। वह समाजजन सीमेंट, ईंट व निर्माण सामग्री के रूप में दें, नकद की शक्ल में न दें, क्योंकि कई सालों से यहां नकद चंदा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


काली पट्टी बांध कर पहुंचे मैदान
ईद पर ईदगाह मैदान में नमाज अदा करने के लिए कुछ लोग बाजू पर काली पट्टी बांधकर भी पहुंचे। केंद्र सरकार के वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर कुछ लोग नाराज हैं और वे इसका विरोध काली पट्टी बांध कर जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed