{"_id":"65ba7fd89b33ca378b014ac3","slug":"indore-senior-citizens-will-again-be-tuned-in-participants-over-60-years-of-age-will-be-able-to-take-part-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: फिर सधेंगे वरिष्ठ नागरिकों के सुर, गायन के शौकीन बुजुर्गों के लिए सजने जा रहा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: फिर सधेंगे वरिष्ठ नागरिकों के सुर, गायन के शौकीन बुजुर्गों के लिए सजने जा रहा मंच
Wed, 31 Jan 2024 10:45 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 31 Jan 2024 10:45 PM IST
सार
60 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग अपनी गायन कला से इनाम जीत सकते हैं। इसके लिए प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है। प्रतियोगिता के ऑडिशन 12 से 14 फरवरी, 2024 के बीच होंगे। जबकि सेमी फाइनल 16 फरवरी और फाइनल 18 फरवरी 2024 को होगा।
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के आनंदम सीनियर सिटीजन सेंटर पर वरिष्ठ नागरिकों की गायन प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। वॉइस ऑफ सीनियर्स-6 का नामक इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत 1 फरवरी 2024 से हो रही है, अंतिम तारीख 10 फरवरी है। यह आयोजन पूरी तरह निशुल्क है। प्रतियोगिता में अपने हुनर से सुरों का समां बांधने वाले प्रथम विजेता को 51000 रुपये तथा द्वितीय विजेता को 21000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
संयोजक अनिल भट्ट ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के पश्चात प्रतियोगिता के ऑडिशन 12 से 14 फरवरी, 2024 के बीच होंगे। जबकि सेमी फाइनल 16 फरवरी और फाइनल 18 फरवरी 2024 को होगा। 60 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिस्पर्धी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें सिर्फ हिंदी फिल्मों के गानों को ही मान्यता दी जाएगी। विशेष बात यह है कि गायन के दौरान प्रतिभागियों को करियोके की अनुमति नहीं होगी। वहीं प्रतियोगिता को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रोफेशनल गायक एवं संगीत शिक्षकों को प्रतियोगिता से अलग रखा गया है। आवेदन https://forms.gle/UL6JpipXU1Tnp1Eu8 लिंक के जरिए भरे जा रहे हैं।