फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore sendhava bus dumper Accident

Indore Accident: इंदौर से सेंधवा जा रही बस डंपर से टकराई, पीछे से कार भी भिड़ी, 12 लोग घायल

Sun, 23 Jul 2023 05:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 23 Jul 2023 05:13 PM IST
सार

- महू में एक के बाद एक तीन वाहन टकराए, एबी रोड पर हुआ हादसा, घायलों को 108 की मदद से अस्पताल ले गए 
 

विज्ञापन
Indore sendhava bus dumper Accident
बस हादसा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

महू में एक के बाद एक तीन वाहन टकराने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 12 लोग घायल हैं। घायलों को 108 की मदद से पास के अस्पतालों में ले जाया गया है। एबी रोड पर यह हादसा रविवार दोपहर के समय हुआ।  यात्रियों से भरी यह बस इंदौर से सेंधवा जा रही थी। इंदौर के समीप महू के बड़ागोंदा थाना क्षेत्र के एबी रोड पर करीब दोपहर दो बजे एक यात्री बस डंपर में जा घुसी। इससे बस में बैठे कुछ यात्री घायल हो गए। वहीं पीछे से आ रही एक कार बस में जा घुसी, जिसमें 3 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया।  
विज्ञापन


बस अनियंत्रित होकर डंपर में जा घुसी
जानकारी के अनुसार, एबी रोड स्थित ग्राम नांदेड के समीप सेंधवा से इंदौर आ रही तेज रफ्तार बस डंपर में जा घुसी। इसी दौरान बस में बैठे यात्री घायल हुए हैं। बस जैसे ही अनियंत्रित होकर डंपर में जा घुसी वहीं पीछे से आ रही एक कार बस में जा घुसी। फिलहाल, घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। वहीं किसी प्रकार से कोई मौत की जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed