फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Second trial run of toxic waste starts in Ramki company, will burn in three days

Indore: रामकी कंपनी में जहरीले कचरे का दूसरा ट्रायल रन शुरू, तीन दिन में जलेगा

Thu, 06 Mar 2025 07:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 06 Mar 2025 07:53 PM IST
सार

पहले चरण में 135 किलो कचरा प्रति घंटे के हिसाब से जलाया जा रहा था। 10 किलो के पैकेट में साढ़े चार किलो चूना और साढ़े चार किलो जहरीले कचरे का मिश्रण मिलाया गया था। पहले चरण में उत्सर्जित गैसों की मात्रा तय मापदंडों से काफी कम मिली।

विज्ञापन
Indore: Second trial run of toxic waste starts in Ramki company, will burn in three days
रामकी कंपनी भस्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल से पीथमपुर आए 337 टन कचरे के निपटान के लिए रामकी कंपनी में दूसरा ट्रायल रन शुरू हो गया। बुधवार देर रात भस्मक में कचरा डालने का सिलसिला शुरू हो गया था। दूसरा चरण शनिवार तक चलेगा। इसके बाद दस टन का तीसरा ट्रायल रन होगा। उसकी रिपोर्ट जबलपुर हाईकोर्ट में प्रस्तुत की जाएगी, हालांकि सामान्य स्थिति रहने के बाद कचरा जलाने का काम जारी रहेगा।

विज्ञापन

 

पीथमपुर मे जनवरी माह में ही कचरा जलाने की तैयारी हो गई थी, इसके लिए 2 जनवरी को कचरा भोपाल से 12 कंटेनरों में पीथमपुर लाया गया था, लेकिन कंपनी की सारी तैयारी जनता के विरोध के कारण प्रभावित हुई थी।

विज्ञापन



इसके बाद 57 दिन तक कचरा कंटेनरों में ही रहा। कोई ने तीन चरणों मेें ट्रायल रन करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद गत दिनो कचरा जलाने का काम शुरू हुआ था। यह प्रक्रिया प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अफसरों और वैज्ञानिकों की मौजूदगी में कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दूसरे चरण में कचरे की मात्रा बढ़ाई

पहले चरण में 135 किलो कचरा प्रति घंटे के हिसाब से जलाया जा रहा था। 10 किलो के पैकेट में साढ़े चार किलो चूना और साढ़े चार किलो जहरीले कचरे का मिश्रण मिलाया गया था। पहले चरण में उत्सर्जित गैसों की मात्रा तय मापदंडों से काफी कम मिली। इसके बाद अब 180 किलो कचरा प्रति घंटे के हिसाब से जलाया जाएगा। दस टन कचरे को जलाने में 60 घंटे से अधिक का समय लगेगा। दूसरे ट्रायल रन के दौरान भी रामकी कंपनी और आसपास के क्षेत्रों में लगे उपकरणों के माध्यम से प्रदूषण के स्तर पर निगरानी रखी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed