फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Second arm of the double-decker bridge also ready; over 70,000 vehicles to benefit.

इंदौर: डबल डेकर ब्रिज की दूसरी भुजा भी तैयार, 70 हजार से ज्यादा वाहनो को मिलेगा फायदा

Sat, 03 Oct 2026 08:30 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 03 Oct 2026 08:30 PM IST
सार

सिंहस्थ से पहले इंदौर-उज्जैन रोड पर यातायात को बड़ी राहत मिलने जा रही है। डबल डेकर ब्रिज की दूसरी तीन लेन की भुजा अगले सप्ताह ट्रैफिक के लिए खोल दी जाएगी। दोनों भुजाएं शुरू होने के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले 70 हजार से अधिक वाहनों की राह आसान होगी।

विज्ञापन
Indore: Second arm of the double-decker bridge also ready; over 70,000 vehicles to benefit.
बल डेकर ब्रिज की दूसरी भुजा भी तैयार - फोटो : amarujala

विस्तार

प्रदेश के पहले डबल डेकर ब्रिज की दूसरी भुजा बनकर तैयार हो चुकी है। इसे अगले सप्ताह शुरू किया जाएगा। इस ब्रिज पर डामरीकरण का काम हो चुका है और बिजली भी शुरू हो गई है। रंग-रोगन और सफाई का काम चल रहा है। दोनों भुजाएं शुरू होने के बाद 70 हजार से ज्यादा वाहनों की राह आसान होगी, जबकि सिंहस्थ के समय इस ब्रिज से सबसे ज्यादा सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

 

उज्जैन जाने वाला ट्रैफिक इस मार्ग से होकर गुजरेगा। अगले सप्ताह जो भुजा ट्रैफिक के लिए खोली जा रही है, वह तीन लेन की है, जबकि दूसरी तीन लेन की भुजा दो माह पहले ट्रैफिक के लिए खोली जा चुकी है। तब उसका लोकार्पण मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया था। इस ब्रिज के निर्माण पर इंदौर विकास प्राधिकरण ने 300 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

विज्ञापन

 

इस ब्रिज के नीचे से सुपर कॉरिडोर की दिशा में एक ब्रिज बना है और दोनों ब्रिजों के बीच मेट्रो का ट्रैक गुजर रहा है। ब्रिज की नई भुजा का लोड टेस्ट हो चुका है और मेट्रो ट्रेन कॉरपोरेशन से ट्रैफिक संचालन की अनुमति ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन से 70 फीट ऊंचाई

इंदौर-उज्जैन रोड पर बना ब्रिज मेट्रो ट्रैक से ऊपर बनाया गया है। इस कारण इस ब्रिज की ऊंचाई शहर के दूसरे ब्रिजों की तुलना में सबसे अधिक है। इस ब्रिज की अधिकतम ऊंचाई जमीन से 70 फीट ऊपर है। सही ढलान रखने के लिए ब्रिज की लंबाई भी एक किलोमीटर रखी गई है।



 

ब्रिज का अंतिम छोर अरविंदो अस्पताल के गेट पर है। वहां से इंदौर-उज्जैन छह लेन की सड़क बन चुकी है। ब्रिज के नीचे भी सर्विस रोड बनकर तैयार हो गई है। इस ब्रिज के निर्माण में साढ़े तीन साल का समय लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed