फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-scorpio-car-hits-policemen-during-checking-two-arrested-news

इंदौर: स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट पर लिखा दादा, चेकिंग में पुलिसकर्मियों को टक्कर मारकर भागे

Sat, 03 Oct 2026 04:02 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sat, 03 Oct 2026 04:02 PM IST
सार

संयोगितागंज में शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी और स्टॉपर तोड़कर भाग निकली। पुलिस ने 3 किलोमीटर पीछा कर तिलक नगर में घेराबंदी कर दो युवकों को कार समेत गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
indore-scorpio-car-hits-policemen-during-checking-two-arrested-news
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर में देर रात चलाए जा रहे पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। संयोगितागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तेज गति से आ रही एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार ने चेकिंग पॉइंट पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके पर लगे स्टॉपर को तोड़ते हुए वाहन सहित फरार हो गया। वारदात के तुरंत बाद हरकत में आई पुलिस टीम ने करीब तीन किलोमीटर तक पीछा कर तिलक नगर इलाके में घेराबंदी की और गाड़ी सहित दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पीसी सेठी अस्पताल के पास चेकिंग के दौरान हादसा
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात शहर के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान पीसी सेठी अस्पताल की ओर से नवलखा की तरफ आ रही एक काले रंग की स्कॉर्पियो को पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया। चालक ने वाहन की रफ्तार धीमी करने के बजाय उसे और तेज कर दिया और सीधे पुलिस स्टॉपर में टक्कर मार दी। इस दौरान वहां ड्यूटी पर मुस्तैद कॉन्स्टेबल लाल साहब और हेड कॉन्स्टेबल राजेश मिश्रा गाड़ी की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


तिलक नगर में घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोचा
दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक कार लेकर तिलक नगर मार्ग की तरफ तेजी से भागा। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत वायरलेस सेट पर घटना की सूचना प्रसारित की और कार का पीछा करना शुरू कर दिया। तिलक नगर क्षेत्र में आगे मौजूद पुलिस बल ने तुरंत घेराबंदी कर स्कॉर्पियो को घेरकर रोक लिया और उसमें सवार दोनों युवकों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनुज मीणा और शिवम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक घटना के समय अनुज मीणा कार चला रहा था। प्राथमिक जांच में दोनों का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है और उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज, कार जब्त
पुलिस प्रशासन ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार को जब्त कर लिया है। जब्त की गई कार के आगे वाले हिस्से पर दादा लिखा हुआ मिला है। संयोगितागंज थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, लापरवाही से वाहन चलाने तथा पुलिसकर्मियों को चोट पहुंचाने से जुड़ी विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


घायलों की स्थिति खतरे से बाहर
हादसे के तुरंत बाद घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने हेड कॉन्स्टेबल राजेश मिश्रा को प्राथमिक उपचार देने के पश्चात अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। वहीं दूसरी ओर कॉन्स्टेबल लाल साहब का उपचार अभी भी अस्पताल में चल रहा है, जिनकी स्थिति डॉक्टरों द्वारा सामान्य और खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed