फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: RSS Chief Mohan Bhagwat to interact with Gen-Z ahead of Rahul Gandhi; to visit Indore and Ujjain on th

इंदौर: राहुल गांधी से पहले जेन-जी से रूबरू होंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, 17 को इंदौर-उज्जैन के दौरे पर

Mon, 14 Sep 2026 07:41 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 14 Sep 2026 07:41 PM IST
सार

तीन बड़े चेहरों के एक साथ मध्य प्रदेश दौरे ने प्रदेश की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है।राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर में युवाओं से संवाद करेंगे, तो एक दिन पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत उज्जैन में युवा धर्म संसद में चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
Indore: RSS Chief Mohan Bhagwat to interact with Gen-Z ahead of Rahul Gandhi; to visit Indore and Ujjain on th
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में राहुल गांधी 19 सितंबर को रीजनल पार्क मैदान में प्रदेश के युवाओं को साधने की कोशिश करेंगे, लेकिन उससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत उज्जैन में 18 सितंबर को युवाओं से संवाद करेंगे।

विज्ञापन


वे 17 सितंबर को उज्जैन पहुंचेंगे और रात को वहीं प्रवास करेंगे। दूसरे दिन 18 सितंबर को सेवाज्ञ संस्थानम द्वारा आयोजित युवा धर्म संसद में शामिल होंगे और युवाओं से चर्चा करेंगे। इसके बाद वे इंदौर आ जाएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। 19 सितंबर को वे इंदौर से रवाना होंगे।

विज्ञापन

इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मप्र के दौरे पर होंगे। वे मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में चीतों को छोड़ने के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा 17 सितंबर को उज्जैन में सेवा संकल्प सप्ताह के तहत होने वाले आयोजन में शामिल हो सकते हैं। इंदौर में भी उनका एक कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक साथ तीन दिग्गजों के मध्य प्रदेश दौरे के सियासी समीकरण निकाले जा रहे हैं। मोहन भागवत का वर्षभर में मालवा संभाग में यह तीसरा दौरा है, जबकि राहुल गांधी भी इंदौर इस साल दूसरी मर्तबा आ रहे हैं। इससे पहले वे इंदौर में भागीरथपुरा में दूषित पानी के सेवन से मृत लोगों के परिजनों से मिलने आए थे और अब वे इंदौर में युवाओं से संवाद करने आ रहे हैं। कांग्रेस ने इसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed