फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Relief from the heat during Nautapa in Indore, morning temperature drops by three degrees, rain also i

Indore: नौतपा में गर्मी से राहत, सुबह के तापमान में तीन डिग्री गिरावट, देवास और उज्जैन में भी बारिश

Sat, 30 May 2026 09:10 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 30 May 2026 09:10 AM IST
सार

नौतपा के बीच इंदौर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्री-मानसून गतिविधियों के असर से शहर में बूंदाबांदी, काले बादल और तेज हवाओं के कारण तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

विज्ञापन
Indore: Relief from the heat during Nautapa in Indore, morning temperature drops by three degrees, rain also i
इंदौर का मौसम सुहाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई हैं और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को जहां सुबह साढ़े आठ बजे तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे शहर का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बूंदाबांदी और काले बादलों के कारण तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है।

विज्ञापन

 

इंदौर के आसपास के देवास और उज्जैन जिलों में सुबह तेज बारिश हुई। नौतपा के दौरान मौसम के अचानक बदले मिजाज से लोग भी हैरान रह गए, क्योंकि शुक्रवार को तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप थी, जबकि अब मौसम में ठंडक घुल गई है।

विज्ञापन

 

इंदौर में भी तड़के बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार रात शहर का तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। गुरुवार रात तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस था। इंदौर में हवाओं की रफ्तार भी तेज होने लगी है। इस कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शनिवार सुबह घरों में एसी और कूलर चलाने की जरूरत नहीं पड़ी। सुबह से ही शहर में काले बादल छाए रहे और धूप भी नहीं निकली। लंबे समय से गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों को मौसम के बदले मिजाज से राहत मिली है। उधर, मौसम विभाग ने मालवा-निमाड़ क्षेत्र के इंदौर, उज्जैन और देवास जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिनों तक इन जिलों में मौसम इसी तरह बना रहेगा और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed