फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Recommendation to send Indore's elderly elephant Moti to Vantara, zoo management says not possible

Indore: इंदौर के उम्रदराज हाथी मोती को वनतारा भेजने की सिफारिश, जू प्रबंधन ने कहा संभव नहीं

Tue, 14 Oct 2025 06:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 14 Oct 2025 06:37 PM IST
सार

हाईपावर कमेटी की सिफारिश के जवाब में जू प्रबंधन ने कहा कि उसका स्वभाव गुस्सैल है। वर्षों से वह चिडि़याघर के प्राकृतिक माहौल से परिचित है। इस उम्र में दूसरे शहर में शिफ्ट करने मोती के लिए शारीरिक व मानसिक रुप से ठीक नहीं होगा।

विज्ञापन
Indore: Recommendation to send Indore's elderly elephant Moti to Vantara, zoo management says not possible
मोती हाथी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के प्राणी संग्रहालय के सबसे पुराने हाथी मोती को शिफ्टिंग की तैयारी स्टेट हाईपावर कमेटी ने की है। मोती को गुजरात के वनतारा में भेजने को कहा गया है, लेकिन इंदौर के जू प्रबंधन ने मोती की उम्र, उसके स्वभाव को देखते हुए इसे आसान नहीं बताया है। इंदौर से पहले भी वनतारा के लिए वन्य प्राणी एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत भेजे जा चुके है।

विज्ञापन


मोती की उम्र 60 साल से ज्यादा की है। अपने जन्म के कुछ वर्षों बाद ही मोती इंदौर चिडि़याघर में आ गया था। तब से वह यहीं है। वह अक्सर झूमता रहता है। उसका स्वभाव गुस्सैल भी है। 15 साल पहले वह एक महावत को दांत घुसाकर घायल कर चुका है। तब वह बड़ी मुश्किल से काबू में आ सका था।

विज्ञापन


हाईपावर कमेटी की सिफारिश के जवाब में जू प्रबंधन ने कहा कि उसका स्वभाव गुस्सैल है। वर्षों से वह चिडि़याघर के प्राकृतिक माहौल से परिचित है। इस उम्र में दूसरे शहर में शिफ्ट करने मोती के लिए शारीरिक व मानसिक रुप से ठीक नहीं होगा। उसे परिचित माहौल में रखना चाहिए। उधर मोती अकेला हाथी है। उसका अकेलापन दूर करने के लिए उज्जैन से एक हाथी लाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मोती इंदौर के चिडि़याघर परिवार का सबसे वरिष्ठ सदस्य है। वह चिडि़याघर के कर्मचारियों को भी पहचानता है। गुस्सैल स्वभाव के कारण कई बार उसके पैरों को जंजीरों में भी बांध कर रखा जाता है। वह अक्सर सूंड हिलाकर और एक पैर उठाकर दर्शकों का मनोरंजन करता है। वह चिडि़याघर का राजा के नाम से भी पहचाना जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed