फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Rape case registered against BJP councilor in Indore, even threatened with murder to remain silent.

Indore: इंदौर में भाजपा पार्षद के खिलाफ रेप का केस दर्ज, चुप रहने के लिए हत्या की धमकी भी दी

Wed, 24 Jul 2024 05:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 24 Jul 2024 05:46 PM IST
सार

महिला ने पुुलिस को बताया कि उसका एक बैंक में एक लाख का कर्ज था। जिसे चुकाने के लिए पार्षद शानू ने एक लाख रुपये दिए थे। इसके बाद उसने मेरे एक ब्वायफ्रेंड से दूरी बनाने के लिए कहा। मैने इनकार किया तो उसने एक लाख रुपये वापस मांगे।

विज्ञापन
Indore: Rape case registered against BJP councilor in Indore, even threatened with murder to remain silent.
भाजपा पार्षद शानू शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के द्वारकापुरी (82) वार्ड के भाजपा पार्षद शानू शर्मा के खिलाफ क्षेत्र में ही रहने वाली महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि कोरोना के समय वह आर्थिक रुप से परेशान थी।

विज्ञापन


वह मदद के लिए पार्षद के पास गई थी। तब मदद के बहाने उन्होंने शारीरिक संबंध बनाए। एक बार होटल में भी ले गया था।शानू ने सरकारी नौकरी दिलाने का भी वादा किया था। बाद मेें वह मदद के लिए दिए गए रुपये मांगने लगा और कई बार संंबंध बनाए। शानू ने मुझे एक ब्वाय फ्रेंड से भी दूर रहने का दबाव बनाया। इसके बाद वह मुझे परेशान करने लगा, इसलिए मुझे उसके खिलाफ शिकायत करना पड़ी।

विज्ञापन

 

महिला मंगलवार रात को ही थाने पहुंच गई था। पार्षद पर प्रकरण दर्ज न हो, इसलिए पुलिस अफसरों पर भाजपा नेता दबाव बना रहे थे। पहले महिला को प्रकरण दर्ज न कराने के लिए समझाया गया। एक बार महिला घर लौट गई,लेकिन रात को फिर वह रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंची। पुलिस ने उसके बयान लिए।इसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। अभी पार्षद को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख रुपये दिए थे

महिला ने पुुलिस को बताया कि उसका एक बैंक में एक लाख का कर्ज था। जिसे चुकाने के लिए पार्षद शानू ने एक लाख रुपये दिए थे। इसके बाद उसने मेरे एक ब्वायफ्रेंड से दूरी बनाने के लिए कहा। मैने इनकार किया तो उसने एक लाख रुपये वापस मांगे।

 

मैने पचास हजार रुपयेे उसे दे दिए। बचा पैसा देने के लिए मैने उससे समय मांगा, लेकिन मेरे पास उसे देने के लिए पैसे नहीं थे। एक दिन पार्षद ने पैसे के बजाए संबंध बनाने को कहा और विदूर नगर केे एक मकान मेें संबंध बनाए। इसके बाद उसने द्वारकापुरी में उसके एक आफिस में नौकरी दे दी। वहां भी उसने कई बार संबंध बनाए।



बाद में उसने नौकरी से निकाल दिया। महिला ने आरोप लगाया कि शानू के अन्य महिलाअेां के साथ भी संबंध है। यह बात मैने उससे कही तो उसने चुप रहने के लिए जान से मारने की धमकी दी। शानू ने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया, इस कारण मैने उसके खिलाफ शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed