{"_id":"68403f6e1ff9e48d0e0e3b14","slug":"indore-raja-raghuwanshi-funeral-justice-demand-cbi-investigation-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Couple: 'इंसाफ चाहिए', राजा रघुवंशी की शवयात्रा में गूंजे नारे, अंतिम यात्रा में नम हो गईं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Couple: 'इंसाफ चाहिए', राजा रघुवंशी की शवयात्रा में गूंजे नारे, अंतिम यात्रा में नम हो गईं आंखें
Wed, 04 Jun 2025 06:13 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Wed, 04 Jun 2025 06:13 PM IST
सार
इंदौर में बुधवार शाम राजा रघुवंशी का शव उनके घर सहकार नगर से अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। इस दौरान शव यात्रा में शामिल लोगों ने जोर से नारे लगाए और इंसाफ की मांग की। उन्होंने सीबीआई से जांच कराने की भी बात कही।
विज्ञापन
अंतिम यात्रा में नम हुईं आंखें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में बुधवार शाम राजा रघुवंशी का शव उनके निवास सहकार नगर से अंत्येष्टि स्थल तक ले जाया गया। इस दौरान शवयात्रा में शामिल लोगों ने जोरदार नारे लगाए, जिसमें उन्होंने इंसाफ की मांग की और सीबीआई जांच की गुहार लगाई। राजा का शव गुवाहाटी से फ्लाइट के माध्यम से इंदौर लाया गया था। शव को ताबूत में रखकर उनके घर लाया गया, जहां परिजन उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हो गए। परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
रीजनल पार्क मुक्तिधाम में हुई अंतिम विदाई
कुछ देर बाद राजा रघुवंशी की अंतिम यात्रा निकाली गई, जो रीजनल पार्क मुक्तिधाम में पहुंची। वहीं उनका अंतिम संस्कार किया गया।
ये भी पढ़ें-‘मैं मरा नहीं मारा गया’, राजा के घर पर लगा भावुक पोस्टर, घरवालों ने की CBI जांच की मांग; जानें
परिजनों ने लगाया सीबीआई जांच का पोस्टर
राजा की हत्या और पत्नी सोनम के लापता होने के बाद उनके परिजनों ने इंदौर स्थित घर पर सीबीआई जांच की मांग को लेकर पोस्टर लगाया है। पोस्टर पर लिखा है, "राजा की आत्मा करें पुकार, मैं मरा नहीं मुझे मारा गया।"
विज्ञापन
परिवार ने जताई शिलांग पुलिस की जांच पर नाराजगी
परिजनों का आरोप है कि शिलांग पुलिस ने जांच की गति धीमी रखी। उनका कहना है कि यदि लापता होने के दूसरे दिन ही जांच और पूछताछ तेज होती तो इस हत्या का खुलासा जल्दी हो सकता था। परिजन न्याय की उम्मीद करते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।