फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raja Murder Case Live: राजा हत्याकांड की आरोपी सोनम की तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर, शिलांग ले जाएगी पुलिस

Mon, 09 Jun 2025 10:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 09 Jun 2025 10:07 PM IST
खास बातें

Meghalaya Honeymoon Couple Raja Sonam Case, Indore News Live: राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के शिलांग पुलिस उत्तर प्रदेश के गाजीपुर पहुंची है। वहीं सोनम के परिजन भी गाजीपुर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
Indore Couple Case Live Updates: Raja Raghuvanshi Murder, Sonam Killed Her Husband, Meghalaya Police
पत्नी सोनम और राजा रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:05 PM, 09-Jun-2025
राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी बनाई गई उसकी पत्नी सोनम को तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस उसे अब पटना के रास्ते शिलांग ले जाएगी। वहीं इंदौर में भी तीन आरोपियों को सात दिन के ट्रांजिट रिमांड पर सौंपा गया है। चौथा आरोपी को कल पुलिस इंदौर लेकर पहुंचेगी, फिर चारों आरोपियों को मेघालय पुलिस के सुपुर्द कर दिया जाएगा। 
07:51 PM, 09-Jun-2025
राजा रघुवंशी केस के तीन आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए हैं। मेघालय पुलिस को आरोपियों की 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। इधर सोनम का गाजीपुर जिला अस्पताल में मेडिकल किया गया, जहां से उसे मेघालय पुलिस शिलांग ले जाएगी। सोनम जिला अस्पताल में काफी डरी सहमी नजर आई। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक 3 आरोपी को सोमवार को जिला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से 7 दिन का ट्रांजिट रिमांड मिला है। एक आरोपी आज इंदौर नही पहुंचा। उसे सुबह कोर्ट पेश किया जाएगा सुबह सभी को फ्लाइट से शिलॉन्ग लेकर जाया जाएगा।
विज्ञापन
07:07 PM, 09-Jun-2025
इंदौर जिला कोर्ट में बड़ी संख्या में वकील और पुलिसकर्मी मौजूद हैं। राजा और सोनम रघुवंशी केस के आरोपियों को कुछ ही देर में पुलिस कोर्ट में लेकर आएगी। यहां से उन्हें पेश करने के बाद मेघालय पुलिस को सौंप दिया जाएगा। कोर्ट में बड़ी संख्या में युवा वकील मौजूद हैं, जो इसकी सुनवाई के लिए शाम 7 बजे तक रुके हुए हैं।  इधर मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिलांग ले जाने से पहले सोनम का मेडिकल कराया गया। इसके लिए उन्हें गाजीपुर जिला अस्पताल लेकर पुलिस पहुंची थी।  
06:57 PM, 09-Jun-2025
सोनम को मेडिकल के लिए अस्पताल लाई पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेघालय पुलिस की दो महिला अधिकारी गाजीपुर पहुंची हैं। टीम ने सखी वन-स्टॉप सेंटर में सोनम रघुवंशी से मुलाकात की। अब ये अधिकारी गाज़ीपुर पुलिस वाराणसी बॉर्डर तक पहुंचाएगी, वहां से मेघालय पुलिस अपनी सुरक्षा में आगे ले जाएगी। राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस की एक टीम गाजीपुर के सखी-वन स्टॉप सेंटर पहुंची, जहां सोनम रघुवंशी को रखा गया है। इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 3 की पहचान आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और राज सिंह कुशवाह के रूप में हुई है। वहीं चौथा आरोपी आनंद कुर्मी है। उसे सागर जिले के बीना में पकड़ा है।
 
05:36 PM, 09-Jun-2025
सोनम रघुवंशी से मिलने पहुंचे भाई गोविंद रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला
सोनम रघुवंशी इस समय उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में वन स्टॉप सेंटर है। शिलांग पुलिस के आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। शिलांग पुलिस यहां पहुंचकर सोनम को गिरफ्तार करेगी। फिलहाल सोनम के परिजन गाजीपुर पहुंच चुके हैं। सोनम रघुवंशी से मिलने पहुंचे उसके भाई गोविंद ने फिलहाल मीडिया से दूरी बना रखी है। गोविंद ने बस इतना ही कहा कि वो पिछले 72 घंटों से सोया नहीं है। पहले मैं सोनम से बात कर लूं, उसके बाद ही कुछ बता पाऊंगा। आप दस मिनट रुकिए। आप लोगों में इंसानियत है तो मेरी भावनाओं को समझिए। दुनिया खत्म नहीं हो रही है। दस मिनट दीजिए।

05:24 PM, 09-Jun-2025
विज्ञापन
विज्ञापन
05:14 PM, 09-Jun-2025

raja raghuvanshi and sonam latest news: तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग ले जाएगी पुलिस

राज कुशवाहा, विशाल, आकाश और आनंद कुर्मी। - फोटो : अमर उजाला
इंदौर में एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि तीन आरोपियों राज कुशवाह, विशाल चौहान और आकाश राजपूत को शिलॉन्ग पुलिस कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर रवाना होगी। बीती रात शिलांग पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की थी। बीना से हिरासत में लिए गए चौथे आरोपी को भी इंदौर लाकर पूछताछ की जाएगी।
04:25 PM, 09-Jun-2025
राजा रघुवंशी के घर के बाहर लगे हुए बैनर-पोस्टर परिवार ने फाड़ कर जलाए - फोटो : अमर उजाला
इंदौर में राजा रघुवंशी के घर के बाहर लगे हुए बैनर-पोस्टर परिवार ने फाड़ कर जलाए हैं। परिवार ने पोस्टर जलाकर आक्रोश जाहिर किया। तो वहीं परिवारजनों का कहना है कि जब तक सोनम का आरोप सिद्ध नहीं हो जाता, तब तक हम किसी तरह का कोई एक्शन नहीं लेंगे। लेकिन जिस तरह से कहानी साफ हो रही है या कई तरह के सवाल खड़े कर नए मोड़ खड़े कर रही है। वहीं सोनम के पिता ने भी सोनम की उल्टी तस्वीर हटा दी है। 
04:05 PM, 09-Jun-2025
raj kushwaha: शिलांग पुलिस को कॉल डिटेल और शिलांग में सोनम और राजा के साथ नजर आने वाले तीन पर्यटकों का पता चला। हत्या आरोपी जहां रुके थे, वहां से उनकी जानकारी एकत्र की और इंदौर पुलिस से साझा की। क्राइम ब्रांच ने शाम तक पूरा जाल बिछाया और रात को इंदौर से विक्की उर्फ विशाल चौहान, राज कुशवाहा और आकाश राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सोनम रघुवंशी हत्या आरोपियों के संपर्क में थी। उसे जैसे ही पता चला कि हत्या में शामिल तीनों साथी गिरफ्तार हो चुके हैं वहीं उसका सारा खेल खत्म हो गया। उसके पास सरेंडर के सिवा कोई चार नहीं बचा। सोलह दिन तक लापता रहने वाली सोनम अचानक रात को गाजीपुर पहुंची और रात एक बजे अपने भाई गोविंद को कॉल कर गाजीपुर में होने की जानकारी दी। इसके बाद भाई ने यूपी पुलिस से संपर्क किया और सोनम को ढाबे से पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। दरअसल राज कुशवाहा और सोनम के बीच अफेर चल रहा था। राज सोनम के पिता की फर्म में काम करता था। सोनम भी अपने पिता और भाई के कारोबार में मदद करती थी। वहीं उसका मेलजोल राज कुशवाहा से बढ़ा जो प्यार में बदल गया।
03:02 PM, 09-Jun-2025

meghalaya missing couple: मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसॉन्ग बोले- मेघालय सुरक्षित हैं

राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी मामले पर मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसॉन्ग ने कहा कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोनम ने यूपी में आत्मसमर्पण कर दिया है, इसलिए यह संख्या पांच हो गई है। हम उसे आगे की जांच के लिए शिलांग लाने की प्रक्रिया में हैं। वे मेघालय के लोगों और सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं। उन्हें मेघालय के खिलाफ अपने बयान वापस लेने होंगे। मेघालय सुरक्षित है, और उन्हें यह सीखने की जरूरत है कि सभी तथ्य और विवरण प्राप्त किए बिना निष्कर्ष पर न पहुंचें। हमारे पुलिस बल ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed