फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Rain washed away the crushed asphalt, now there are potholes on the roads of Indore

Indore: बारिश बहा ले गई चूरी डामर, अब इंदौर की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे

Tue, 09 Sep 2025 07:44 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 09 Sep 2025 07:44 AM IST
सार

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सड़कों को लेकर फिर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि दौरे में बहुत मामूली सुधार देखने को मिला रहा है। बारिश के पहले भी इन एजेंसियों की मीटिंग ली थी लेकिन जिस तेजी व ईमानदारी से काम होना था वह हुआ नहीं है। 

विज्ञापन
Indore: Rain washed away the crushed asphalt, now there are potholes on the roads of Indore
सड़कों पर गड्ढे - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में अब बारिश का दौर थम चुका है। सोमवार को धूप खिली, लेकिन सड़कों पर वाहन चालकों को धूल भी मिली। लगातार तीन-चार दिन की बारिश ने सड़कों की हालत खराब कर दी है।

विज्ञापन



बारिश में डामर बह गया और चूरी ने सड़कों का साथ छोड़ दिया। अब कई सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे दिखाई पड़ रहे है और इस कारण वाहन चालक भी हादसे का शिकार हो रहे है। समय पर पेंचवर्क नहीं होने से मेयर पुष्य मित्र भार्गव भी नाराज है। उन्होंने लापरवाह अफसरों के खिलाफ प्रमुख सचिव को पत्र लिखने की तैयारी की है।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: MP IAS Transfer: 14 आईएएस के तबादलों में दिखी सीएम की पसंद, प्रभार और गृह जिलों में विश्वस्तों को सौंपी कमान

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शहर के सबसे व्यस्त बीआरटीएस मार्ग के सत्यसांई चौराहा से निरंजनपुर तक दोनों तरफ सड़क टुकड़ों-टुकड़ों में बची है। जूनी इंदौर, अटल द्वारा गेट, विजय नगर रोड, निपानिया मार्ग, बाणगंगा मार्ग पर गड्ढे हो गए है। पूर्वी रिंग रोड पर में बंगाली ब्रिज से मुसाखेड़ी तक सर्विस रोड नहीं बची है। वहां गड्ढों के कारण ट्रैफिक की गति भी धीमी हो गई है। शहर में झांकियां निकलने से पहले पेचवर्क शुरू हो जाता है, लेकिन बारिश लगातार होने की वजह से झांकी रुट के गड्ढे भी इस बार ठीक से नहीं भर पाए।

 

सरकार और निगम की छवि खराब करने वाले अफसरों पर एक्शन

 

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सड़कों को लेकर फिर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि दौरे में बहुत मामूली सुधार देखने को मिला रहा है। बारिश के पहले भी इन एजेंसियों की मीटिंग ली थी। अधिकारियों को निर्देश दिए थे, लेकिन जिस तेजी व  ईमानदारी से काम होना था वह हुआ नहीं है। इससे कहीं न कहीं मध्य प्रदेश सरकार व नगर निगम की छवि खराब होती है।

अब इसे लेकर में एक पत्र सेक्रेटरी और प्रिंसिपल सेक्रेटरी को भी सूचित करते हुए लिख रहा हूं कि जिन लोगों ने भी इसमें दिशा निर्देश के पालन नहीं किया। उन एजेंसी व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed