फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Preparation to build a film city near Dewas, Tourism Board will give space to big investors

Indore: देवास के समीप फिल्म सिटी बनाने की तैयारी, पर्यटन बोर्ड देगा बड़े निवेशकों को स्पेस

Sat, 01 Feb 2025 08:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 01 Feb 2025 08:02 PM IST
सार

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की एडिश्नल मैनेजिंग डायरेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े निवेशकों व स्टूडियोज को हम फिल्म सिटी में स्पेस देंगे,ताकि ज्यादा से ज्यादा फिल्मों का निर्माण मध्य प्रदेश में हो।

विज्ञापन
Indore: Preparation to build a film city near Dewas, Tourism Board will give space to big investors
इंदौर में हो चुकी है जरा हटके जरा बचके की शूटिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवास के समीप शंकरगढ़ में प्रदेश सरकार फिल्म सिटी बनाने की तैयारी की जा रही है। यह स्थान इसलिए चुना गया है,क्योकि यह इंदौर और भोपाल के समीप है। मध्य प्रदेश में अब बाॅलीवुड की फिल्में और वेब सीरिज बनने लगी है। फिल्मकारों को लोकेशन के शूट तो आसानी से मिल जाते है, लेकिन इनडोर शूटिंग के लिए फिर मुबंई या हैदराबाद का रुख करना पड़ता है। इसे देखते हुए देवास के समीप फिल्म सिटी की प्लानिंग की गई है।

विज्ञापन

दरअसल इंदौर और भोपाल में फिल्मों के लिए कोआर्टिस्ट, कोडांसर भी आसानी से मिल जाते है। देवास के इंदौर से करीब होने के कारण एयर कनेक्टिविटी भी अच्छी है। इसे ध्यान में रखकर फिल्म सिटी के लिए इस लोकेशन को चुना गया है।

विज्ञापन

 

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की एडिश्नल मैनेजिंग डायरेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े निवेशकों व स्टूडियोज को हम फिल्म सिटी में स्पेस देंगे,ताकि ज्यादा से ज्यादा फिल्मों का निर्माण मध्य प्रदेश में हो।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस इंडस्ट्री के कारण लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार भी काफी मिलता है। इंदौर और भोपाल के अलावा अेारछा और चंदेरी में अब काफी फिल्में बनने लगी है। फिल्म सिटी भी मध्य प्रदेश में होगी तो फिल्मों के निर्माण की लागत भी कम होगी। इससे ज्यादा फिल्मकार मध्य प्रदेश की तरफ आकर्षित होंगे। फिल्म की शूटिंग के लिए सरकार ने जो पाॅलिसी बनाई है। उसमे काफी रियायतें भी दी गई है। इसका फायदा भी मिल रहा है।

 

मध्य प्रदेश में बनी फिल्में और वेब सीरिज होने लगी सफल

 

मध्य प्रदेश के चंदेरी में बनी स्त्री वन और स्त्री टू ब्लाॅक बस्टर हिट रही है। अब स्त्री थ्री फिल्म बनाने की तैयारी भी हो रही है। इसके अलावा अेारछा में भूलभुलैया थ्री की शूटिंग हुई है। सूई धागा, कंलक, रावण, जरा हटके जरा बचके फिल्म की शूटिंग भी मध्य प्रदेश में हुई है। हिट वेबसीरिज पंचायत की शूटिंग सिहोर के समीप एक गांव में हुई है। महेश्वर में भी कई टीवी सीरियल और साउथ की मूवी बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed