फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Police raids contractors' houses in drainage scam, documents seized from corporation

Indore: ड्रेनेज घोटाले में ठेकेदारों के घर पुलिस ने मारे छापे, दो ठेकेदार गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2024 09:31 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 29 Apr 2024 09:31 AM IST
सार

पुलिस ने  ड्रेनेज घोटाले में नींव कंस्ट्रक्शन के मोहम्मद साजिद, ग्रीन कंस्ट्रक्शन के मोहम्म सिद्दीकी, किंग कंस्ट्रक्शन के मोहम्मद जाकिर, क्षितिज इटरप्राइजेस की रेणु वडेरा और राहुल वडेरा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Indore: Police raids contractors' houses in drainage scam, documents seized from corporation
ठेकेदार के घर छापा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम के 100 करोड़ रुपये के घोटाले में रविवार को ठेकेदारों के घर पुलिस ने छापे मारे और निगम से जुड़े दस्तावेज जब्त किए। पुलिस लसुड़िया क्षेत्र की अपटाउन टाउनशिप पहुंची और ठेकेदार राहुल वड़ेरा के कमरों की तलाशी ली। इसके बाद शाम को पुलिस ने आईटी पार्क चौराहे से दो ठेकेदारों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पांच फर्मों व उनके मालिकों को आरोपी बनाया गया है। 

विज्ञापन


गिरफ्तार दोनों ठेकेदारों मोहम्मद साजिद और मोहम्मद जाकिर ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में आवेदन दिया था, लेकिन कोर्ट ने आवेदन नामंजूर कर दिया। इसके बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस दोनों से घोटाले के मास्टर माइंड के बारे में पूछताछ करेगी। घोटाले के तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन


चार करोड़ का एक और घोटाला सामने आया
जिन फर्मों के खिलाफ केस दर्ज किया है, उनका एक और घोटाला सामने आया है। ट्रेंचिंग ग्रााउंड में लैंडफील साइट का ठेका इन फर्मों को मिला था, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। इन ठेकेदारों ने  ड्रेनेज ही नहीं, बागीचों के निर्माण, सार्वजनिक शौचालय के निर्माणोंं के ठेके भी लिए और काम पूरे नहींं किए। उनके पुराने कामों की जांच भी की जा रही है। इस कारण घोटाले का आंकड़ा 100 करो़ड से ज्यादा का पहुंच सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम से जुड़े दस्तावेज जब्त
रविवार को ठेकेदारों के घर पुलिस ने छापे मारे और निगम से जुड़े दस्तावेज जब्त किए। पुलिस लसुड़िया क्षेत्र की अपटाउन टाउनशिप पहुंची और ठेकेदार राहुल वड़ेरा के कमरों की तलाशी ली। पुलिस के साथ नगर निगम के अफसर भी पहुंचे थे। वढेरा के ठिकाने पर जाने के बाद पुलिस ने हर कमरे की तलाशी ली। पुलिस को नगर निगम से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। ठेकेदारों के विदेश भागने की आशंका के चलते पुलिस रेड कार्नर नोटिस भी जारी कराएगी। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने ठेकेदार फर्मों को ब्लैक लिस्टेड कर खातों से लेन देन पर रोक लगा दी है।

बता दें, एमजी रोड थाना पुलिस ने ड्रेनेज घोटाले में नींव कंस्ट्रक्शन के मोहम्मद साजिद, ग्रीन कंस्ट्रक्शन के मोहम्मद सिद्दीकी, किंग कंस्ट्रक्शन के मोहम्मद जाकिर, क्षितिज इंटरप्राइजेस की रेणु वडेरा और जान्हवी इंटरप्राइजेस के राहुल वडेरा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। रविवार सुबह मारे गए छापे में अपटाउन टाउनशिप में राहुल के घर पुलिस को वाहन और दस्तावेज मिले। पुलिस का एक दल खजराना क्षेत्र के मदीना नगर भी पहुंचा। यहां मोहम्मद साजिद और मोहम्मद जाकिर के घर के ठिकानों की तलाशी ली गई।


100 करोड़ तक पहुंचा घोटाला
आरंभिक रूप से 28 करोड़ का ड्रेनेज घोटाला 100 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुका है। नगर निगम ने विभागीय जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में बड़े अफसरों पर कोई गाज नहीं गिरी है। अकाउंट सेक्शन के दो कर्मचारियों को हटाकर ट्रेंचिंग ग्राउंड भेज दिया है। दोनों कर्मचारी सांठ-गांठ से बिल शाखा तक पहुंचे थे। घोटाले की फाइलें भी चोरी हो चुकी है और अफसर सफाई दे रहे हैं कि फाइलों पर उनके हस्ताक्षर फर्जी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed