फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: People who came to preach religion in the colony were caught by the residents and handed over to the p

Indore: काॅलोनी में धर्म प्रचार करने पहुंचे लोगों को रहवासियों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

Sun, 29 Sep 2024 06:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 29 Sep 2024 06:05 PM IST
सार

रहवासियों ने आरोप लगाया कि उन लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। जिस घर में प्रार्थना का आयोजन किया गया था। वह परिवार पहले ईसाई धर्म अपना चुका है। रहवासियों का कहना है कि वह परिवार दूसरों का धर्म बदलने के लिए लालच देता है।

विज्ञापन
Indore: People who came to preach religion in the colony were caught by the residents and handed over to the p
थाने पर जमा रहवासी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के हीरा नगर क्षेत्र में धर्मांतरण का  आरोप लगाते हुए रहवासियों ने कुछ लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया। इनमें चार महिलाएं भी शामिल है। उन पर आरोप लगाया कि वे घरों में जाकर धार्मिक पुस्तकें बांट रहे थे और प्रार्थना करा रहे थे। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए थाने बैठाया है।

विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार सुख्लिया ग्राम चौराहे के एक मकान में ईसाई परिवार सामुहिक प्रार्थना कर रहे थे। इसके अलावा कुछ लोग धार्मिक पुस्तक आसपास के घरों में बांटने लगे। इसका कुछ रहवासियों ने विरोध किया और उन्होंने पुलिस को मौके पर बुला लिया। जिस घर में प्रार्थना हो रही थी। वहां कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे।

विज्ञापन



रहवासियों ने आरोप लगाया कि उन लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। जिस घर में प्रार्थना का आयोजन किया गया था। वह परिवार पहले ईसाई धर्म अपना चुका है। रहवासियों का कहना है कि वह परिवार दूसरों का धर्म बदलने के लिए लालच देता है। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता दलजीत वालिया ने बताया कि लोगों के पास से धार्मिक प्रचार की किताबें भी मिली है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed