{"_id":"670bdb6cd724ccdd28089f39","slug":"indore-path-movements-took-place-from-more-than-400-places-in-indore-showing-the-discipline-of-rss-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: 400 से ज्यादा स्थानों से निकले पथ संचलन, आरएसएस का अनुशासन दिखा, मंत्री और विधायक भी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: 400 से ज्यादा स्थानों से निकले पथ संचलन, आरएसएस का अनुशासन दिखा, मंत्री और विधायक भी हुए शामिल
Sun, 13 Oct 2024 08:08 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sun, 13 Oct 2024 08:08 PM IST
सार
आरएसएस हर साल दशहरे पर पथ संचलन निकालता है। इस बार ज्यादा स्थानों पर पथ संचलन निकले। सुबह तय समय पर स्वयंसेवक गणवेश में तीन-तीन की संख्या में निकले। आगे बैंड दल धुने बजा रहे थे तो कुछ स्वयंसेवक ध्वज लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन
पथ संचलन में मंत्री विजयवर्गीय भी हुए शामिल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में दशहरे के दूसरे दिन रविवार को 400 से ज्यादा स्थानों से एक साथ पथ संचलन निकले। तीन-तीन की कतारबद्ध होकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवक बैंड की स्वर लहरियों पर चले तो संघ का अनुशासन नजर आया।
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों के पथ संचलन में 60 हजार स्वयंसेवक शामिल हुए और कुल 1400 किलोमीटर का मार्ग तय किया गया। पथ संचलन में शहर के कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। रविवार को दशहरे के दिन भी कुछ क्षेत्रों में पथ संचलन निकाले गए।
विज्ञापन
आरएसएस हर साल दशहरे पर पथ संचलन निकालता है। इस बार ज्यादा स्थानों पर पथ संचलन निकले। सुबह तय समय पर स्वयंसेवक गणवेश में तीन-तीन की संख्या में निकले। आगे बैंड दल धुने बजा रहे थे तो कुछ स्वयंसेवक ध्वज लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन
इंदौर में द्वारकाधीश काॅलोनी, पल्हर नगर, सुखदेव नगर, सुदामा नगर, नंदा नगर, परदेशीपुरा, पलासिया, दशहरा मैदान, इंद्रपुरी सहित अन्य स्थानों पर स्वयंसेवक पथ संचलन में शामिल हुए। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पथ संचलन निकले। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला और गोलू शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने गणवेश में पथ संचलन में भाग लिया। लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवकों का स्वागत किया।
