फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Parth of Indore won 25 lakhs in KBC, his future was told by looking at the lines on Amitabh's hand.

Indore: इंदौर के पार्थ ने जीते केबीसी में 25 लाख, अमिताभ के हाथ की रेखाएं देखकर बताया उनका भविष्य

Fri, 15 Nov 2024 10:04 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 15 Nov 2024 10:04 AM IST
सार

पार्थ ने शो में अमिताभ को रामायण के सुंदरकांड और युद्ध कांड का वर्णन काव्य के रुप में सुनाया। इस दौरान उन्होंने पैर में पहने जूते भी निकाले। पार्थ ने बताया कि अमिताभ बच्चन के साथ इतना वक्त बिताना मेरे लिए जीवन का सबसे बड़ा उपहार है।

विज्ञापन
Indore: Parth of Indore won 25 lakhs in KBC, his future was told by looking at the lines on Amitabh's hand.
इंदौर के पार्थ ने जीते केबीसी में 25 लाख - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर निवासी कक्षा 9वीं के छात्र पार्थ उपाध्याय ने बाल दिवस पर सोनी टीवी पर प्रसारित कौन बनेगा करोड़पति शो में 25 लाख पाॅइंट्स तो जीते, साथ ही अपनी बहुमुखी प्रतिभा से महानायक अमिताभ बच्चन को भी आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने शो के दौरान अमिताभ बच्चन के हाथ की रेखाएं देखी और उनका भविष्य भी बताया।

विज्ञापन

 

पार्थ ने अमिताभ से कहा कि आपकी बढ़ती उम्र के बाद भी आपका कॅरियर स्थिर रहेगा। आपका भविष्य अच्छा है। पार्थ की बात सुनकर अमिताभ मुस्कुरा दिए। शो में पार्थ ने कई कठिन सवालों के जवाब दिए और 25 लाख पाॅइंट्स जीते, लेकिन एक लाइफ लाइन उन्होंने इंदौर के समीप स्थित मांडू से जुड़े सवाल पर गंवाना पड़ी।

विज्ञापन

 

पार्थ ने शो में अमिताभ को रामायण के सुंदरकांड और युद्ध कांड का वर्णन काव्य के रुप में सुनाया। इस दौरान उन्होंने पैर में पहने जूते भी निकाले। पार्थ ने बताया कि अमिताभ बच्चन के साथ इतना वक्त बिताना मेरे लिए जीवन का सबसे बड़ा उपहार है। वे काफी सकारात्मक और ऊर्जा से भरे हुए इंसान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पार्थ के केबीसी के लिए आनलाइन अप्लाय किया था। सिलेक्शन के बाद उनका उन्हें मुबंई बुलाया गया था। इसके बाद देशभर के 20 प्रतिभागियों का चयन किया गया था। जिसमें इंदौर के पार्थ उपाध्याय भी थे। पार्थ के पिता अमित उपाध्याय पेश से वकील है। वे भी अपने बेटे की सफलता से काफी खुश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed