Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: On the day of Diwali, a husband in Indore murdered his wife and then took his own life.

इंदौर: दीपावली के दिन इंदौर में पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी कर लिया सुसाइड

Sun, 08 Nov 2026 07:19 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 08 Nov 2026 07:19 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के इंदौर में दीपावली के पावन पर्व पर एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सांई विहार कॉलोनी में शक में डूबे एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फंदे से झूलकर जान दे दी।

विज्ञापन
Indore: On the day of Diwali, a husband in Indore murdered his wife and then took his own life.
पति ने की पत्नी की हत्या - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में दीपावली वाले दिन एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद भी मौत को गले लगा लिया। घटना इंदौर की सांई विहार कॉलोनी की है। पत्नी की हत्या करने से पहले युवक ने अपने दोनों बच्चों को घर के पास के गार्डन में खेलने के लिए भेज दिया था।

विज्ञापन


जब वे घर लौटे, तो मां का शव फर्श पर था और पिता फांसी के फंदे पर झूल रहा था। आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

 

पुलिस को जांच में पता चला कि युवक पवन अपनी पत्नी वर्षा पर शक करता था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था और रविवार को पवन ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पवन को रेहान नामक युवक पर शक था, जिसे कुछ दिन पहले पवन ने घर पर वेल्डिंग कराने के लिए बुलाया था। पवन को शंका थी कि उसकी पत्नी रेहान से बातचीत करती है। पवन के दोस्तों ने बताया कि पवन ने रेहान को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वह धमकियां दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
पराठे का ठेला लगाता था पवन

पवन मूल रूप से रीवा का रहने वाला है। शादी के बाद वह इंदौर आकर रहने लगा था। उसका 15 साल का बेटा और सात साल की बेटी है, जो अब अनाथ हो गए हैं। पवन और वर्षा के बीच दोपहर करीब तीन बजे विवाद हुआ था। इसके बाद पवन ने चाकू से वर्षा का गला रेता और उसकी हत्या कर दी। फिर कमरे में फांसी का फंदा बनाकर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस अब इस मामले में रेहान से भी पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed