फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore nri event controversy

Pravasi Bharatiya Divas: इंदौर के लिए दिन रात एक करने वालों का दिल टूटा, पीएम के लंच से भी किया बाहर

Mon, 09 Jan 2023 08:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला इंदौर
अमर उजाला इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 09 Jan 2023 08:21 PM IST
सार

पीएम मोदी के साथ लंच का सपना टूटा, 140 की जगह 40 को मिली एंट्री
 

विज्ञापन
indore nri event controversy
बाहर बैठे एनआरआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन सोमवार को हंगामे की भेंट चढ़ गया। सुबह सैकड़ों एनआरआई को गेट पर रोक दिया गया और बाद में लंच के समय भी यह मोदी से मुलाकात के लिए चयनित एनआरआई को निराशा ही लगी। लंच के लिए चयनित 140 नामों में से अधिकांश लोगों को पीएम मोदी से मिलने से रोक दिया गया। अंतिम समय में हुई इन सभी का गफलतों की वजह से दुनिया भर से इंदौर आए एनआरआई बेहद नाराज हुए। लंच के लिए तय नाम 103 से 140 हुए फिर 40 ही मिल सके प्रधानमंत्री की स्पीच के बाद 140 लोगों के साथ उनका लंच तय किया गया था। पहले यह सूची 103 की थी जिसे अंतिम समय में 140 तक किया गया। बढ़ते दबाव और नाराजगियों के चलते सिर्फ 40 लोगों को ही अंतिम समय एंट्री मिली।
विज्ञापन


इंदौर के नेता और वरिष्ठ उद्योगपति भी नजरअंदाज
इस लंच में प्रमुख राजनेता, उद्योगपति, समाजसेवियों को शामिल किया गया था। पिछले 2 महीनों से तैयार हो रही इस लिस्ट में सभी लोगों ने पीएम मोदी के साथ बातचीत का सपना संजो रखा था जो अंतिम समय में टूट गया। पीएम के साथ लंच करना प्रतिष्ठा का विषय बन गया और अंदर जाने की होड़ ने सभी प्रमुख लोगों को पीएम मोदी के साथ मीटिंग से वंचित कर दिया। इंदौर के राजनेता और सभी वरिष्ठ मन मसोस कर रह गए।
विज्ञापन


दर्द छलक पड़ा
इंदौर के लिए दिन रात एक करने वालों का दिल टूटा। अमर उजाला ने इस कार्यक्रम के लिए दिन रात एक कर रहे प्रवासी भारतीयों से बात की तो उनका दर्द छलक पड़ा। प्रवासी भारतीयों को इंदौर लाने के लिए कई महीनों से कड़ी मेहनत कर रहे फ्रेंड्स ऑफ एमपी के सदस्य भी अंतिम समय में पीएम मोदी से मुलाकात नहीं कर पाए। इंदौर की प्रतिष्ठा की खातिर नाम न छापने की शर्त पर सभी ने बताया कि वह इस बात से बेहद दुखी हैं। उन्होंने दुनिया भर के लोगों को इंदौर लाने के लिए दिन रात मेहनत की लेकिन अंतिम समय में उन्हें दरकिनार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed