फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Now the girder of the double-decker bridge will be launched over the metro track, it will be ready in

Indore: मेट्रो ट्रेक के ऊपर अब लांच होगी डबल डेकर ब्रिज की गर्डर, सालभर में हो जाएगा तैयार

Mon, 12 May 2025 11:42 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 12 May 2025 11:42 AM IST
सार

ब्रिज जहां पर जाकर खत्म होगा, वहां से छह लेन सड़क बनाई जाएगी। ब्रिज के निर्माण पर सरकार डेढ़ सौ करोड़ रुपये खर्च कर रही है। नियमों के हिसाब से मेट्रो ट्रेन से 20 फीट ऊपर  ही किसी स्ट्रक्चर का निर्माण हो सकता है। इस कारण ब्रिज की ऊंचाई ज्यादा हो गई है।

विज्ञापन
Indore: Now the girder of the double-decker bridge will be launched over the metro track, it will be ready in
निर्माणाधीन डबल डेकर ब्रिज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में बन रहे प्रदेश के पहले डबल डेकर ब्रिज का काम तेज गति से चल रहा है। ब्रिज के मध्य हिस्से की गर्डर अब मेट्रो ट्रेन के ऊपर से लांच करने की तैयारी की जा रही है।इसके लिए चौराहे के ट्रैफिक को कुछ दिनों के लिए डायवर्ट किया जा सकता है। ब्रिज का काम सालभर में पूरा हो जाएगा। सुपर काॅरिडोर की तरफ का ब्रिज तीन माह पहले ही बनकर तैयार हो चुका है और यातायात के लिए भी उसे खोल दिया गया है।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: पूर्व विंग कमांडर अनुमा आचार्य ने कहा- हमारी सेना में महिलाओं की संख्या बढ़ाई जाना चाहिए

विज्ञापन

स्टील गर्डर का उपयोग

ब्रिज के निर्माण में स्टील गर्डर का उपयोग किया जा रहा है। ब्रिज के पहले तक गर्डर बिछाई जा चुकी है। गर्डर रखने के लिए विशेष प्रकार कर क्रेनों की मदद ली जा रही है, क्योकि ब्रिज की ऊंचाई ज्यादा है। जमीन से यह ब्रिज अधिकतम 70 फीट ऊंचा है,जबकि इसकी लंबाई एक किलोमीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन



ब्रिज जहां पर जाकर खत्म होगा, वहां से छह लेन सड़क बनाई जाएगी। ब्रिज के निर्माण पर सरकार डेढ़ सौ करोड़ रुपये खर्च कर रही है। नियमों के हिसाब से मेट्रो ट्रेन से 20 फीट ऊपर ही किसी स्ट्रक्चर का निर्माण हो सकता है। इस कारण ब्रिज की ऊंचाई ज्यादा हो गई है।

एक लाख से ज्यादा वाहन गुजरेंगे ब्रिज से

यह ब्रिज इंदौर के लवकुश चौराहे पर इंदौर विकास प्राधिकरण बनवा रहा है। इस चौराहे पर बने डबल डेकर ब्रिज से एक लाख से ज्यादा वाहन गुजरेंगे। बाणगंगा से उज्जैन की तरफ जाने वाले ट्रैफिक के लिए यह ब्रिज ज्यादा फायदेमंद है। अभी सिग्नल पर पांच से दस मिनट तक यातायात रुका रहता है।

इंदौर विकास प्राधिकरण इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए एमआर-12 रोड भी बना रहा है। जिससे होकर सीधे बाइपास तक वाहन चालक निकल सकेंगे। तीन साल बाद लगने वाले सिंहस्थ मेले के समय यह ब्रिज सबसे ज्यादा उपयोगी होगा,क्योकि तब लाखों वाहन इंदौर से होकर उज्जैन जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed