फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Now Indore residents will have digital addresses, the mayor started by installing QR codes in homes

Indore: इंदौरवासियों का अब होगा डिजिटल पता, मेयर ने घरों में क्यूआर कोड लगाकर की शुरुआत

Sun, 29 Jun 2025 04:12 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 29 Jun 2025 04:12 PM IST
सार

डिजिटल पता एक क्यूआर कोड आधारित एड्रेस सिस्टम है। इस प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक घर के बाहर एक डिजिटल प्लेट लगाई जाएगी, जिसमें जीपीएस आधारित यूनिक डिजिटल पता रहेगा। स्वच्छता रेटिंग, नागरिक सेवाओं से संबंधित जानकारी क्यूआर कोड में शामिल होगी।

विज्ञापन
Indore: Now Indore residents will have digital addresses, the mayor started by installing QR codes in homes
सुदामा नगर में लगा डिजिटल पता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में अब हर घर का डिजिटल पता होगा। नगर निगम यह आधुनिक सुविधा मुफ्त में प्रदान कर रहा है। शहर में साढ़े चार लाख से ज्यादा मकानों का डिजिटल पता रहेगा। घरों व फ्लैटों के बाहर क्यूआर कोड लगा रहेगा। स्कैन करते ही मोबाइल पर डिजिटल पेज खुल जाएगा। बिजली पानी के बिलों का भुगतान उसके जरिए होगा। इसके अलावा प्रमाण पत्र, संपति कर की जानकारी भी मिल सकेगी। क्यूआर कोड शेयर करके मकान मालिक अपने घर की सही लोकेशन भी भेज सकेंगे।

विज्ञापन

 

मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने रविवार को सुदामा नगर के घरों में क्यूआर कोड लगाकर इसकी शुरुआत की। इंदौर, देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब डिजिटल सिटी की दिशा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।यह एक ऐतिहासिक पहल है जो नगर सेवाओं को पारदर्शी, सुलभ और तकनीक-सक्षम बनाएगी।

विज्ञापन



नागरिकों की सहभागिता इस योजना की सफलता की कुंजी है।हमने इंदौर को स्वच्छ, हरित और सोलर युक्त शहर बनाने की दिशा में कई कार्य किए हैं। अब डिजिटल प्लेट के साथ हम डिजिटल इंदौर की नींव भी रख रहे हैं। यह प्रयास इंदौर को वैश्विक स्मार्ट शहरों की सूची में स्थापित करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घरों के बाहर लगेगी डिजिटल प्लेट

डिजिटल पता एक क्यूआर कोड आधारित एड्रेस सिस्टम है। इस प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक घर के बाहर एक डिजिटल प्लेट लगाई जाएगी, जिसमें जीपीएस आधारित यूनिक डिजिटल पता रहेगा। स्वच्छता रेटिंग, नागरिक सेवाओं से संबंधित जानकारी क्यूआर कोड में शामिल होगी। इस कोड को स्कैन कर संपत्ति से जुड़ी सभी जानकारियाँ मोबाइल पर प्राप्त की जा सकेंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed