फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: No new tax will be imposed in Indore city, Municipal Corporation budget will be presented on April 3

Indore: इंदौर शहर में नहीं लगेगा नया टैक्स, 3 अप्रैल को पेश होगा नगर निगम का बजट

Thu, 27 Mar 2025 06:12 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 27 Mar 2025 06:12 PM IST
सार

नगर निगम टैक्स के माध्यम से अपनी आय बढ़ाएगा। नए रेट जोन से निगम को हर साल 11 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी। इसके अलावा मनोरंजन कर से भी पांच करोड़ से ज्यादा की कमाई नगर निगम को होगी। जीआरआई सर्वे के आधार पर भी संपत्तिकर बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Indore: No new tax will be imposed in Indore city, Municipal Corporation budget will be presented on April 3
नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर नगर निगम 3 अप्रैल को बजट पेश कर रहा है। इस साल कोई नया टैक्स तो नहीं लगेगा, लेकिन पिछले बजट में प्राॅपर्टी टैक्स के जो रेट जोन बदले है। उसे इस वित्तिय वर्ष में लागू किया जाएगा। इस साल मास्टर प्लान की सड़क और नर्मदा के चौथे चरण पर नगर निगम का फोकस रहेगा। बजट को लेकर बैठकों का दौर भी जारी है।

विज्ञापन

 

इस साल का बजट आठ हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का होगा। सबसे ज्यादा खर्च जनकार्य विभाग के लिए रखा जाएगा। सिंहस्थ को देखते हुए भी नगर निगम शहर में काम करेगा। 3 अप्रैल को बजट पेश किया जाएगा। उसके बाद 4 अप्रैल को बजट पर चर्चा होगी और उसे बहुमत के आधार पर पारित किया जाएगा। नगर निगम सीमा में जुड़े 29 गांवों के लिए भी निगम बड़ा पैकेजे देगा। इन क्षेत्रों में 300 करोड़ से ज्यादा के काम होना है। 

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें:भावना हत्याकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, मुकुल से चली थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

नए टैक्स से बढ़ेगी आय

नगर निगम टैक्स के माध्यम से अपनी आय बढ़ाएगा। नए रेट जोन से निगम को हर साल 11 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी। इसके अलावा मनोरंजन कर से भी पांच करोड़ से ज्यादा की कमाई नगर निगम को होगी।  जीआरआई सर्वे के आधार पर भी संपत्तिकर बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। शहर में नए निर्माण हो चुके है, लेकिन शहरवासी वर्षों पुरानी स्व निर्धारण कर प्रणाली के आधार पर ही टैक्स देते है। सर्वे के बाद टैक्स में भी बढ़ौत्री होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed