{"_id":"67c9015c62712d014b014bba","slug":"indore-no-clue-found-of-the-person-who-murdered-friend-after-drinking-alcohol-search-based-on-cctv-footage-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: शराब पीकर दोस्त की हत्या करने वाले का नहीं मिला सुराग, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: शराब पीकर दोस्त की हत्या करने वाले का नहीं मिला सुराग, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश
Thu, 06 Mar 2025 07:33 AM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Thu, 06 Mar 2025 07:33 AM IST
सार
पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। आरोपी घर से भागा तो सचिन का मोबाइल भी ले गया,क्योकि वह कमरे में नहीं मिला। पुलिस सचिन की काॅल डिटेल भी निकाल रही है, ताकि आरोपी के बारे में पता चल सके।
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र के कपड़ा व्यापारी की मौत शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या में बदल गई। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी, लेकिन पुलिस की गिरफ्त से आरोपी अभी दूर हैं। आरोपी संभवत: कपड़ा व्यापारी का दोस्त था, क्योंकि वह घर पर ही रुका था और रात को दोनों ने साथ में शराब भी पी थी।
विज्ञापन
पुलिस का मानना है कि शराब पीने के दौरान ही दोनों के बीच विवाद हुआ है और आरोपी ने कपड़ा व्यापारी सचिन चोपड़ा की गला घोंटकर हत्या कर दी। मौत के बाद परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया था, इसलिए पुलिस पहले सामान्य मौत मान रही थी, लेकिन हत्या के एंगल से जांच शुरू की तो पता चला कि घर में रुके दोस्त ने ही मौत के घाट उतारा है। पुलिस को आरोपी के फुटेज मिले हैं, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला है।
विज्ञापन
हत्या के बाद वह घर से चुपचाप चला गया था। सचिन सुबह देर तक नहीं उठे तो मां उन्हें उठाने कमरे में गई। सचिन की पत्नी अपनी बेटे के साथ मायके गई थी। सचिन कमरे में मृत पड़े थे। आसपास खून के निशान नहीं थे, इसलिए परिजनों ने सामान्य मौत माना, लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। आरोपी घर से भागा तो सचिन का मोबाइल भी ले गया, क्योंकि वह कमरे में नहीं मिला। पुलिस सचिन की काॅल डिटेल भी निकाल रही है, ताकि आरोपी के बारे में पता चल सके। परिजनों ने आरोपी को पहले कभी नहीं देखा था। उन्हें उसका नाम भी नहीं मालूम है।
विज्ञापन
