फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore no car e bike day news

No Car Day: साइकिल से पहुंचे महापौर, ई-बाइक पर दिखे कलेक्टर, सड़कों पर कम दिखी कारें

Sun, 22 Sep 2024 05:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 22 Sep 2024 05:24 PM IST
सार

शहरवासियों ने भी पूरी तरह से सहयोग किया और सड़कों पर कारें नजर नहीं आईं। अधिकारी, नेता और जनता सभी साइकिल, ई बाइक पर दिखे। 

विज्ञापन
indore no car e bike day news
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर नगर निगम, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के आव्हान पर आज नो कार डे मनाया गया। जनप्रतिनिधि, अधिकारी साइकिल और ई बाइक से दफ्तर पहुंचे। सुबह कम कारें दिखी लेकिन दोपहर तक सड़कों पर हर जगह कारें नजर आई। शहर की बीआरटीएस लेन पर कम कारें रही। नगर निगम और एआईसीटीसीएल द्वारा बीआरटीएस के पूरे मार्ग पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साथ ही माय बाइक और ई रिक्शा उपलब्ध रही। 
विज्ञापन


महापौर ने की कार बंद करने की अपील
कलेक्टर आशीष सिंह ने आज सुबह ई-बाइक पर हेलमेट लगाए कलेक्टोरेट पहुंचकर नो कार डे की शुरुआत की। इस अवसर पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने नागरिकों से अपील की है कि वे पर्यावरण संरक्षण और वायु गुणवत्ता सुधार में सहयोग करें। नगर निगम और एआईसीटीसीएल द्वारा बीआरटीएस के विभिन्न चौराहों पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साथ ही माय बाइक और ई रिक्शा की व्यवस्था की गई है। ये व्यवस्था निरंजनपुर चौराहा, स्कीम नंबर 78 चौराहा, शालीमार टाउनशिप, सत्य सांई चौराहा, विजय नगर चौराहा, रसोमा चौराहा, सी 21 मॉल, एमआर-9 चौराहा, एलआई चौराहा, इंडस्ट्री हाउस चौराहा, गिटार वाला चौराहा, पलासिया चौराहा, गीता भवन चौराहा, शिवाजी वाटिका चौराहा, जीपीओ चौराहा, नेहरू स्टेडियम चौराहा, नौलखा चौराहा, भंवरकुआं चौराहा, विष्णुपुरी चौराहा और राजीव गांधी चौराहे पर उपलब्ध रही। 
विज्ञापन


बीआरटीएस पर कार नहीं चलेंगी 
इसके अलावा, शहर के मध्य क्षेत्र और प्रमुख मार्ग बीआरटीएस पर सुबह 9:00 बजे से 12:30 बजे तक और शाम को 5:30 से 7:30 बजे तक विभिन्न गतिविधियां संचालित की गई। इन गतिविधियों में लवलखा चौराहा पर बैंड, नुक्कड़ नाटक, शिवाजी वाटिका पर ओपन और कैनवास, पलासिया चौराहा पर नुक्कड़ नाटक, एलआईजी चौराहा पर फ्लैश माब, एमआर- 9 चौराहे पर बैंड और नुक्कड़ नाटक और विजयनगर चौराहे पर बैंड नुक्कड़ नाटक शामिल हैं। नो कार डे का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण और वायु गुणवत्ता सुधार के प्रति जागरूक करना है। इस दिन लोगों से अपील की गई है कि वे अपनी कारों का उपयोग न करें और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। इससे न केवल वायु प्रदूषण कम होगा बल्कि यातायात की समस्या भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed