फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: 'No Car Day' to be observed in Indore on Tuesday; residents to ditch cars and opt for public transport

इंदौर: इंदौर में मंगलवार को मनेगा नो कार डे, कार छोड़ लोक परिवहन अपनाएंगे शहरवासी

Tue, 22 Sep 2026 08:14 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 22 Sep 2026 08:14 AM IST
सार

इंदौर में नो कार डे के तहत मंगलवार को शहरवासी निजी वाहनों का उपयोग छोड़कर सिटी बस, ई-रिक्शा, साइकिल और पैदल यात्रा को प्राथमिकता देंगे। र प्रदूषण कम करने के संदेश के साथ मनाए जा रहे इस अभियान में शहरवासियों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की गई है।

विज्ञापन
Indore: 'No Car Day' to be observed in Indore on Tuesday; residents to ditch cars and opt for public transport
इंदौर में मनेगा नो कार डे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौरवासी एक बार फिर मंगलवार को घर से निकलकर गंतव्य तक पहुंचने के लिए अपनी कारों के बजाय दूसरे विकल्प अपनाएंगे। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संदेश देने के लिए हर साल 22 सितंबर को नो कार डे मनाया जाता है।

विज्ञापन


इंदौर में बीते तीन साल से इसे मनाया जा रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नागरिकों से निजी वाहनों की जगह सिटी बस, ई-रिक्शा, साइकिल या पैदल यात्रा अपनाने की अपील की और कहा कि नो कार डे केवल एक दिन निजी कार का इस्तेमाल नहीं करने का अभियान नहीं, बल्कि स्वच्छ वायु, स्वस्थ जीवन, कम प्रदूषण और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश है।
विज्ञापन

 

इंदौर ने स्वच्छता, जनभागीदारी और जागरूक नागरिकों के प्रयासों से देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है और इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शहरवासी हर वर्ष नो कार डे में उत्साह से भाग लेते हैं। पिछले साल भी मंत्रियों ने कारों का काफिला छोड़कर ई-रिक्शा को अपनाया था, जबकि कई जनप्रतिनिधि व नेता मोटरसाइकिल से भ्रमण करते देखे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंदौर में तीन साल से नो कार डे मनाया जा रहा है। पिछले साल नो कार डे के कारण इंदौर में 1.80 लाख लीटर ईंधन की खपत कम हुई थी। इसमें करीब एक लाख लीटर पेट्रोल और 80 हजार लीटर डीजल शामिल था। सड़कों पर निजी कारों की संख्या में भी 30 प्रतिशत कमी देखी गई थी। वर्ष 2024 में भी करीब डेढ़ लाख लीटर ईंधन की बचत हुई थी और वायु गुणवत्ता में 38 प्रतिशत सुधार हुआ था।इंदौर में हर साल 22 सितंबर को नो कार डे मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed