फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: No big event will be held to commemorate the centenary of RSS, focus will be on social engineering.

Indore: आरएसएस केे शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कोई बड़ा आयोजन नहीं होगा, सोशल इंजीनियरिंग पर रहेगा फोकस

Fri, 02 Aug 2024 08:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 02 Aug 2024 08:16 PM IST
सार

बैैठक में यह भी कहा गया कि जो लोग संघ से ज्यादा वाकिफ नहीं है, लेकिन संघ के प्रति गलत धारणा रखते हैै। संघ कार्य और विचारधारा से अवगत कराकर उन लोगों की धारणा दूर कैसे की जा सकती है। इस पर ध्यान देने की जरुरत है।

विज्ञापन
Indore: No big event will be held to commemorate the centenary of RSS, focus will be on social engineering.
आरएसएस की बैठक सुदर्शन भवन में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अगले साल 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस मौके पर संघ की तरफ से बड़ा आयोजन या उत्सव नहीं मनाया जाएगा,बल्कि संघ को मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन


इंदौर में संघ के संपर्क विभाग की बैठक में यह तय हुआ है कि संघ ज्यादा से ज्यादा सामाजिक, धार्मिक आयोजनों में सहभागिता बढ़ाए और समाज को जागरुक करने का काम करें।

विज्ञापन

 

बैैठक में यह भी कहा गया कि जो लोग संघ से ज्यादा वाकिफ नहीं है, लेकिन संघ के प्रति गलत धारणा रखते हैै। संघ कार्य और विचारधारा से अवगत कराकर उन लोगों की धारणा दूर कैसे की जा सकती है। इस पर ध्यान देने की जरुरत है। बैैठक में सरकार्यवाह दतात्रय होसबोले ने भी भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भी एक सत्र में पदाधिकारियों को संबोधित किया और देश की सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक शक्तियों को मजबूत करने पर बल दिया। सोशल इंजीनियरिंग के जरिए समाज केे हर तबके तक संघ की पैठ बनाने की बात भी कही गई।

इस बैठक में देशभर से 180 से ज्यादा पदाधिकारी आए हुए है। 3 व 4 अगस्त को संपर्क विभाग की बैठक एमआर-10 के एचआर ग्रीन रिसोर्ट में होगी। अगले साल आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होंगे,लेकिन तय हुआ है कि संघ शताब्दी दिवस धूमधाम से नहीं मनाएगा, बल्कि सेवा कार्यों किए जाएंगे।


सोशल मीडिया के जरिए संघ की बात युवा वर्ग तक

आरएसएस सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैै। युवा वर्ग तक संघ अपनी विचारधारा, संघ कार्य की जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करेगा।

जनवरी मेें हुए अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समय संपर्क विभाग ने देशभर में हिन्दू समाज को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। समाज को जोड़े रखने और विचारधारा को आमजनों तक फैलाने के लिए संघ से जुड़े संगठनों की गतिविधियां बढ़ाने पर भी बैैठक में जोर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed