{"_id":"694e5a14a5b99e67630c0a52","slug":"indore-news-youth-stabbed-to-death-near-liquor-shop-in-azad-nagar-area-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: शराब दुकान के पास मामूली विवाद बना खूनी, युवक की चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: शराब दुकान के पास मामूली विवाद बना खूनी, युवक की चाकू मारकर हत्या
Fri, 26 Dec 2025 06:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 26 Dec 2025 06:20 PM IST
सार
Indore News : इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में देर रात शराब दुकान के पास हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बचाव करने आए दोस्त पर भी हमला हुआ। पुलिस नाबालिग आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
indore news
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
आजाद नगर क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शराब दुकान के पास हुई, जहां मामूली विवाद के बाद हमला किया गया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें
इंदौर में युवक की तीन नाबालिगों ने कर दी हत्या, बचाने आए दोस्त को भी किया घायल
मजदूरी करता था नीरज
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नीरज उर्फ निर्भय पुत्र मांगीलाल गंगराडे, निवासी हिम्मत नगर पालदा के रूप में हुई है। नीरज मजदूरी का काम करता था। लाल पेट्रोल पंप के पास उस पर चाकू से हमला किया गया। रात करीब दो बजे उसके दोस्त उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
दोस्त पर भी किया हमला
घटना के समय नीरज का दोस्त रितेश बघेल भी उसके साथ मौजूद था। जब आरोपियों ने नीरज पर हमला किया तो रितेश ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने रितेश पर भी चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल रितेश ही नीरज को अस्पताल लेकर पहुंचा था।
पुराना विवाद बना वजह
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नीरज का दिन में तीन नाबालिगों से विवाद हुआ था। रात के समय उन्हीं नाबालिगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर अचानक उस पर हमला कर दिया। विवाद की वजह शराब दुकान के पास घूरकर देखने की बात बताई जा रही है।
नाबालिग आरोपी तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन नाबालिगों की पहचान हुई है, जिनमें दो की उम्र 16 वर्ष और एक की उम्र 15 वर्ष है। पुलिस सभी आरोपियों और उनके साथियों की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।