Indore News: देर रात इंदौर में बड़ी वारदात, युवक को चाकुओं से गोद डाला, इलाके में सनसनी
Indore News: इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कालू उर्फ शुभम के रूप में हुई है।
विस्तार
क्या है पूरा मामला
हीरानगर टीआई सुशील पटेल के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे पुलिस को केटीएम शोरूम के पास एक युवक के घायल पड़े होने की सूचना मिली थी। टीआई सहित पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। युवक गंभीर रूप से घायल था और उसके शरीर पर चाकू के कई निशान थे। पुलिस ने बिना देर किए घायल युवक को तुरंत एमवाय (MY) अस्पताल के लिए रवाना किया, लेकिन गंभीर घावों के कारण उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
मृतक की हुई पहचान
टीआई पटेल ने बताया कि मृतक की पहचान कालू उर्फ शुभम के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस को मृतक के बारे में इतनी ही जानकारी मिली है। पुलिस आसपास के इलाके में शुभम के बारे में और जानकारी इकट्ठा कर रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों का कोई सुराग मिल सके।
