फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news: youth dies in road accident, another collapses in office due to heart attack

Indore News: इंदौर में पैदल बायपास पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, उछलकर गिरते ही मौत

Wed, 10 Dec 2025 05:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 10 Dec 2025 05:38 PM IST
सार

Indore News: कॉलेज से नौकरी कर घर लौट रहे 23 वर्षीय अभिषेक की अरंडिया बायपास के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। रोड पार करते समय किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी, जिससे वे कई फीट उछलकर सड़क पर गिर पड़े।

विज्ञापन
indore news: youth dies in road accident, another collapses in office due to heart attack
अभिषेक - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर के पूर्वी बायपास पर अरंडिया के पास पैदल सड़क पार करते समय एक 23 वर्षीय युवक की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत हो गई। युवक गुना का रहने वाला था और पिछले एक साल से इंदौर में रहकर पढ़ाई और नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें 
रणजीत हनुमान प्रभातफेरी के लिए उषा नगर-अन्नपूर्णा मार्ग पर ट्रैफिक रहेगा प्रतिबंधित
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अभिषेक पिता अनिल रजक निवासी गुना ने कुछ दिन पहले ही कॉलेज और कार्यस्थल के पास कमरा किराए से लिया था, ताकि आने-जाने में सुविधा हो सके। इसके पहले वह विस्तारा कॉलोनी में चाचा के साथ रहता था, जहां से कॉलेज दूर पड़ता था। घटना सोमवार शाम की है, जब अभिषेक ड्यूटी खत्म कर अपने किराए के कमरे की ओर पैदल जा रहा था। जैसे ही वह सड़क पार कर रहा था, किसी अज्ञात वाहन ने उसे इतनी जोर से टक्कर मारी कि वह कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरा। राहगीरों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed