फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Youth died in Indore's Ranjit Hanuman Bhandare, there was a huge crowd, death occurred at the exi

Indore News: इंदौर के रणजीत हनुमान भंडारे में युवक की मौत, भीड़ ज्यादा थी, निकास द्वार पर गिरने से गई जान

Wed, 01 May 2024 09:17 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 01 May 2024 09:17 AM IST
सार

गोविंद काॅलोनी निवासी विजय पिता सुंदरलाल प्रजापति का संतुलन बिगड़ा और वह गेेट पर गिर पड़ा। उसे गेट पर तैनात पुलिस जवानों ने भीड़ से निकाला और अस्पताल ले गए। इस बीच एक अन्य युवक भी गेट पर मची हल्की भगदड़ में घायल हो गया।

विज्ञापन
Indore News: Youth died in Indore's Ranjit Hanuman Bhandare, there was a huge crowd, death occurred at the exi
रणजीत हनुमान भंडारे के दौरान युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के प्रसिद्ध रणजीत हनुमान मंदिर में मंगलवार देर रात भंडारे में एक की मौत हो गई। प्रसाद ग्रहण करने के बाद युवक एक्जिट गेट पर था। वहां बताते है कि काफी भीड़ थी। इस दौरान भगदड़ भी मची। तबी अचानक युवक की तबीयत बिगड़ी। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। प्रशासन का कहना है कि भंडारे में 40 हजार से ज्यादा लोग थे। भीड़ जरूर ज्यादा थी, लेकिन भगदड़ नहीं मची। युवक की मौत भी हार्टअटैक से हुई। उसका वजन 120 किलो था।

विज्ञापन

बता दें कि रणजीत हनुमान मंदिर में मंगलवार को भंडारा आयोजित किया गया। रात 11 बजे बाद भंडारे में बड़ी संख्या मेें लोग प्रसादी लेने आए। परिसर के एंट्री और एक्जिट गेट पर भारी भीड़ थी। वहां पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेरिकेड भी लगाए गए थे, लेकिन रात को एक्जिट गेट पर भीड़ ज्यादा होने लगी। प्रसादी लेकर लोगों को घर जाने की जल्दी थी। इस बीच गोविंद काॅलोनी निवासी विजय पिता सुंदरलाल प्रजापति का संतुलन बिगड़ा और वह गेेट पर गिर पड़ा। उसे गेट पर तैनात पुलिस जवानों ने भीड़ से निकाला और अस्पताल ले गए। इस बीच एक अन्य युवक भी गेट पर मची हल्की भगदड़ में घायल हो गया। विजय को निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन डाक्टरों नेे उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


इस घटना को लेकर प्रशासन का कहना है कि विजय की मौत साइलेंट अटैक की वजह से हुई। वह रात को चक्कर खाने के बाद गिर पड़ा था। वह भंडारे की लाइन में लगा था। अफसरों का कहना है कि भंडारा शाम साढ़े पांच बजे से शुरू हुआ था और रात दो बजे तक चलता रहा। भंडारे में 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed