फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Woman's saree got stuck in the bike, woman got injured after falling, four month old girl died

Indore News: बाइक में फंसी महिला की साड़ी, गिरने से महिला घायल, चार माह की बच्ची की मौत

Mon, 13 Jan 2025 11:51 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 13 Jan 2025 11:51 AM IST
सार

पीछे आ रहे एक कार चालक ने कार रोकी और घायल नीतू और बच्ची को देवास के अस्ताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने बच्ची और उसकी मां को एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Indore News: Woman's saree got stuck in the bike, woman got injured after falling, four month old girl died
हादसे में बच्ची की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के देवास नाका क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक महिला बाइक से गिरने से घायल हो गई,जबकि उसकी चार माह की बच्ची की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ देवास माता के दर्शन करने जा रही थी।

विज्ञापन

 

महिला की गोद में उनकी चार साल की बेटी नित्या थी। बाइक की चैन में महिला की साड़ी फंसी। इसके बाद उसका संतुलन बिगड़ा और वह बाइक से नीचे गिर पड़ी। उसकी गोद में बैठी नित्या भी उनके हाथ से छुट गई और सिर के बल सड़क पर गिर पड़ी। उसे अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन उसकी तब तक मौत हो चुकी थी। शिप्रा पुलिस के अनुसार सड़क हादसा लसुडि़या परमार गांव के पास हुआ।

विज्ञापन

 

इंदौर निवासी दंपत्ति देवास की तरफ जा रहे थे। पत्नी नीतू के पीछे बैठी थी। ब्रिज से गुजरने के बाद नीतू की साड़ी बाइक की चैन में फंस गई। इसके बाद वह अपनी चार माह की बेटी नित्या के साथ जमीन पर गिर पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन



नित्या के सिर पर गंभीर चोट आई। पीछे आ रहे एक कार चालक ने कार रोकी और घायल नीतू और बच्ची को देवास के अस्ताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने बच्ची और उसकी मां को एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस माामले में मर्ग कायम कर लिया है।

 

ढाई साल बाद हुई थी बेटी

पिता संजू ने बताया कि शादी के ढाई साल बाद बेटी हुई थी। हमने उसे माता टेकरी के दर्शन कराने का फैसला लिया था। पत्नी नीतू देवास वाली माता को बहुत मानती है। हम घर से निकले ही थे और एक किलोमीटर दूर यह हादसा हो गया। गिरने से पत्नी नीतू की पीठ और हाथ में चोट आई है। संजू छह साल में इंदौर में है और एक कंपनी में काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed