फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: 9 साल इंतजार के बाद एक साथ गूंजी 4 बच्चों की किलकारी, शबनम के घर आई खुशियां

Wed, 03 Dec 2025 04:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 03 Dec 2025 04:46 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल में शबनम ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। शादी के 8-9 साल बाद मिली इस खुशी से परिवार भावुक है और डॉक्टर इसे दुर्लभ मामला बता रहे हैं, फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
Indore News Woman gives birth to 4 childrens after 9 years of marriage
इंदौर में कुदरत का करिश्मा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल में मंगलवार को एक अद्भुत मामला सामने आया है। यहां सहयोग नगर की रहने वाली 29 वर्षीय शबनम ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। शादी के करीब 9 साल बाद घर में एक साथ आई चार गुना खुशियों से पूरा परिवार भावुक हो गया।



एक साथ गूंजी चार किलकारियां
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, महिला की यह पहली डिलीवरी थी जो कि काफी जटिल थी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे महिला ने तीन लड़कियों और एक लड़के को जन्म दिया। बच्चों का जन्म 1-1 मिनट के अंतराल पर हुआ। यह अस्पताल के इतिहास में गिने-चुने मामलों में से एक है।

यह भी पढ़ें...
Indore: इंदौर में कनाडि़या क्षेत्र में सब्जी मंडी हटाने पर विवाद, अफसरों से हाथापाई
Indore News Woman gives birth to 4 childrens after 9 years of marriage
इंदौर की शबनम ने दिया 4 बच्चों को जन्म - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
डॉक्टरों की टीम ने दिखाई सूझबूझ
अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. आदित्य सोमानी ने बताया कि प्रसव की स्थिति काफी नाजुक थी, इसलिए टीम को विशेष सावधानी बरतनी पड़ी। सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. फरहत पठान ने सिजेरियन प्रक्रिया के जरिए यह डिलीवरी सुरक्षित तरीके से करवाई। इस सफलता से अस्पताल का स्टाफ भी काफी उत्साहित है।

बच्चों का स्वास्थ्य और वजन
डॉ. सोमानी के मुताबिक चारों बच्चे जन्म के बाद स्वस्थ पाए गए हैं। इनमें से दो बच्चों का वजन लगभग डेढ़ किलो है, जबकि दो का वजन करीब 800 ग्राम है। कम वजन होने के कारण बच्चों की निगरानी बेहद जरूरी है, हालांकि अभी सभी की स्थिति स्थिर बनी हुई है। मां और बच्चे दोनों सुरक्षित हैं और विशेषज्ञों की टीम उनकी लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed