फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Woman Beats Ex-Partner on Road Over Fake Instagram ID

Indore News: युवती ने बीच सड़क पर युवक को पीटा, शादी से इनकार और इंस्टाग्राम फर्जी आईडी बनाने का आरोप

Mon, 17 Feb 2025 08:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 17 Feb 2025 08:21 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में एक युवती ने बीच सड़क पर अपने पूर्व लिव-इन पार्टनर की जमकर पिटाई कर दी। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी से इनकार किया और उसकी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे परेशान किया।

विज्ञापन
Indore News Woman Beats Ex-Partner on Road Over Fake Instagram ID
युवक की पिटाई देखकर सड़क पर लोग रुक गए। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एक युवती ने बीच सड़क पर युवक की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि युवती कभी युवक की कॉलर पकड़कर खींच रही है तो कभी उसका गला दबा रही है। जब कुछ लोग बीच-बचाव करने आए तो युवती ने उन्हें भी हटा दिया। यह घटना सोमवार दोपहर मधुमिलन चौराहे की है।
विज्ञापन


पहले लिव इन रिलेशनशिप में थे
टीआई संजू कामले ने बताया कि पीड़िता और आरोपी मुकेश यादव पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं, लेकिन जब मुकेश ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया, तो उसने आजाद नगर थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज करा दिया। इस मामले में आरोपी को एक महीने तक जेल में रहना पड़ा था। सोमवार को जब मुकेश कोर्ट में पेशी पर आया, तो युवती ने उसे देखते ही गुस्से में आकर उसकी पिटाई कर दी। युवती का आरोप है कि युवक ने उसकी इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई, जिसकी वजह से उसे लगातार अनजान कॉल्स आ रहे थे और वह काफी परेशान थी।  
विज्ञापन


पेशी पर देखते ही भड़क गई युवती
सोमवार को कोर्ट में पेशी के लिए आए मुकेश को देखते ही युवती का गुस्सा भड़क गया। उसने चौराहे पर ही उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। उसने आरोप लगाया कि मुकेश ने उसकी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई, जिससे उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। जब युवती युवक को पीट रही थी, तब कुछ राहगीर उसे मनचला समझकर बीच-बचाव करने आए, लेकिन युवती ने बताया कि युवक पहले भी उसके साथ गलत कर चुका है। यह सुनकर लोग पीछे हट गए। आखिरकार, ट्रैफिक पुलिस और मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने युवती को युवक से अलग किया और दोनों को थाने ले जाया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed