Indore News: यादव के मुख्यमंत्री बनने से इंदौर के रेल, नदी शुद्धिकरण, सड़क के प्रोजेक्टों को मिलेगी गति
महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन में पर्यटन बढ़ गया है। रोज हजारों पर्यटक महाकाल जाते है। उज्जैन के अलावा अेांकारेश्वर, इंदौर, मांडू और महेश्वर भी जाते है। नई सरकार इन चारों पर्यटन स्थलों को टूरिस्ट सर्किट के रुप में विकसित कर सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर से 50 किलोमीटर दूर उज्जैन की शहरी विधानसभा सीट से चुनाव जीते मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने से इंदौर के विकास को भी गति मिलेगी,क्योकि इंदौर और उज्जैन से जुड़े कई प्रोजेक्ट अभी जमीन पर नहीं उतर पाए थे, लेकिन अब नए मुख्यमंत्री के लिए यह काम प्राथमिकता में रहेंगे।
इंदौर से बहने वाली शिप्रा नदी उज्जैन के बाद चंबल नदी में मिलती है। शिप्रा नदी के शुद्धिकरण के लिए अभी इंदौर और उज्जैन में अलग-अलग प्रोजेक्ट बनाए जाते थे, लेकिन अब दोनो शहरों को मिलाकर एक समग्र प्रोजेक्ट बन सकता है और जमीनी स्तर पर नदी को शुद्ध करने के काम तेज हो सकते है। इसके अलावा इंदौर से जुड़े अन्य प्रोजेक्टों को भी गति मिल सकती है।
इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो रुट के काम में आएगी तेजी
इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो रुट बनाने की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर चुके है। मोहन यादव उज्जैन के है और वे खुद चाहेंगे कि दोनो शहरों के बीच मेट्रों का काम जल्दी शुरू हो। उनकी रुचि के चलते इंदौर और उज्जैन की मेट्रो से कनेक्टिविटी हो सकती है। इसके अलावा हाल ही में इंदौर से उज्जैन के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन के संचालन की घोषणा पर भी जल्दी अमल हो सकता है।
इंदौर और उज्जैन को जोड़कर बना सकते है महानगर
इंदौर शहर का फैलाव काफी हो चुका है। सांवेर तक बसाहट होने लगी है। उधर उज्जैन शहर में भी बसाहट इंदौर रोड की तरफ बढ़ रही है। इंदौर, उज्जैन अौर देवास को मिलकर मेट्रो पाॅलिटन अर्थारिटी बन सकती है।
टूरिस्ट सर्किट के काम में भी तेजी
महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन में पर्यटन बढ़ गया है। रोज हजारों पर्यटक महाकाल जाते है। उज्जैन के अलावा अेांकारेश्वर, इंदौर, मांडू और महेश्वर भी जाते है। नई सरकार इन चारों पर्यटन स्थलों को टूरिस्ट सर्किट के रुप में विकसित कर सकती है।
पहले भी इसकी योजना बनाई गई, लेकिन उस पर काम नहीं हुआ। मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद इस काम में गति मिल सकती है। इसके अलावा इंदौर उज्जैन को छह या आठ लेन करने और इंदौर से शिप्रा होकर बांगड़ तक बनने वाली सड़क के काम में भी तेजी आ सकती है।
